दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल लोगों के बारे में जानने की दिलचस्पी ज्यादातर लोगों में होता है। उनकी कुल संपत्ति, लव स्टोरी और फैशन के बारे में कई खबरें चर्चा का विषय बनती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर इंसान के बारे में ऐसी ही खास बातें बताने जा रहे है। अभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस। उनके पास कई ऐसी खास चीजें हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते।
जेफ बेजॉस के पास वॉशिंगटन में एक घर है, जो पहले टैक्सटाइल म्यूजियम हुआ करता था। उन्होंने 2016 में इसे 23 मिलियन डॉलर (160 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इसमें 11 बेडरूम, 25 बाथरूम, 5 लिविंग रूम और 2 एलिवेटर हैं।
बेजॉस के पास अपना जेट है। यह (गल्फस्ट्रीम G-65OER) दुनिया के सबसे तेज प्राइवेट जेट्स में से एक है। इसकी कीमत करीब 65 मिलियन डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स का हर पल कीमती है। वह टेक्सास में एक विशाल घड़ी बनावा रहे हैं, जो 10 हजार सालों तक काम करेगी। इसमें उन्होंने 42 मिलियन डॉलर (293 करोड़ रुपये) निवेश किया है।
न्यू यॉर्क के अपस्केल सेंट्रल पार्क वेस्ट एरिया में बेजॉस के पास तीन जुड़े हुए अपार्टमेंट्स हैं जो करीब 10 हजार स्क्वॉयर फीट में फैले हैं।
इतनी संपत्ति के मालिक हैं जेफ
बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई।…Next
Read More :
जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए
भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने एक साथ खरीदी 6 रोल्स रॉयस कार, चाबी देने खुद आए रोल्स रॉयस के सीईओ
Read Comments