Menu
blogid : 26149 postid : 2989

वैज्ञानिकों ने खोज लिया विश्व का सबसे पुराना बिस्तर, कीड़ों से बचने के तरीके पर दुनिया हैरान

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Aug, 2020

 

वैज्ञानिकों ने पाषाण कालीन गुफा में मौजूद सबसे पुराने बिस्तर/मैट्रेस के निशान खोजने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मनुष्य ने पहली बार इसी बिस्तर का इस्तेमाल किया होगा। कीड़ों को बिस्तर से दूर रखने के लिए एक खास तरीके का इस्तेमाल किए जाने के सुबूत भी मिले हैं। बिस्तर की खोज के बाद से वैज्ञानिक इसके इस्तेमाल के तरीके समेत अन्य अहम जानकारियां जुटाने में लगे हैं।

 

 

 

Image courtesy : Daily Mail

 

 

 

दक्षिण अफ्रीका में पाषणकालीन गुफा में मिला बिस्तर
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप के देश दक्षिण अफ्रीका और स्वाजीलैंड की सीमा पर एक पाषाण कालीन गुफा में दुनिया के सबसे पुराने बिस्तर/मैट्रेस के निशान खोजे गए हैं। पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह बिस्तर 2 लाख साल पुराना है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह दुनिया का सबसे पुराना या पहला बिस्तर भी हो सकता है।

 

 

Image courtesy : Daily Mail

 

 

2 लाख साल पुराना है घास और राख से बना बिस्तर
जोहांसबर्ग यूनी​वर्सिटी के आर्कियोलॉजिस्ट डॉक्टर लिन वैडली ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका और स्वाजीलैंड का यह इलाका पाषाणकालीन गुफाओं से भरा पड़ा है। करीब 230000 साल से यह इलाका संरक्षित है। उन्होंने बताया कि यहां की गुफा में खोज के दौरान घास और राख से बने बिस्तर के अवशेष मिले हैं। उस वक्त मानव इन बिस्तरों पर सोया करते थे।

 

 

Image courtesy : Daily Mail

 

 

कीड़ों को भगाने के लिए विशेष घास का इस्तेमाल
आर्कियोलॉजिस्ट डॉक्टर लिन वैडली ने बताया कि पाषाणकालीन बिस्तर से कीड़ों को दूर रखने के लिए खास तरह के पौधों, घास और उनकी राख का इस्तेमाल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में आज भी ऐसे पौधे पाए जाते हैं और आज भी लोग इन पौधों और घास को जलाकर कीड़ों को भगाते हैं।

 

 

 

 

दुनिया का सबसे पुराना बिस्तर होने का अनुमान
वैज्ञानिकों के मुताबिक मौजूद डाटा और पुस्तकों में दर्ज है कि 77,000 साल पहले के मनुष्य सोने के लिए पौधों और घास का इस्तेमाल करते थे। लेकिन, अब इस खोज से पता चला है कि 200,000 साल पहले भी मनुष्य घास और पौधों के बिस्तर बनाया करते थे और कीड़ों से बचने के लिए खास तरीका अपनाते थे। ऐसे में इसे सबसे पुराना बिस्तर भी कहा जा सकता है।…NEXT

 

 

 

Read more:

एक ऐसी लड़की की सक्सेस स्टोरी जो आपको निराशा के गहरे कुएं से पलभर में बाहर ले आएगी

5 हजार साल पुराने दो बर्फ के पहाड़ गायब होने से खलबली, तलाश में जुटी वैज्ञानिकों की टीम

कैदियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली खतरनाक बिल्ली जेल से फरार

दुनिया के सबसे बहादुर चिंपैंजी ने ‘ग्रेजुएशन’ पूरा किया, अनोखी खूबी वाला इकलौता एनीमल

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh