Menu
blogid : 26149 postid : 2664

रांची के इस नन्हें बच्चे को तलाश रहे सुपरस्टार्स, रवीना टंडन और अनुपम खेर ने कहा कोई पता बता दो प्लीज

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Jun, 2020

 

झारखंड के एक छोटे बच्चे की तलाश में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स बेकरार हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील की है कि इस बच्चे को कोई उन्हें पता बता दे। जबकि, गीतकार मनोज मुंंतशिर भी उसे तलाश कर रहे हैं और अभिनेत्री पियंका चोपड़ा ने बच्चे को शानदार कहा है।

 

 

 

 

डांस वीडियो वायरल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं झारखंड के दुर्वा जिले के निवासी अमन के बारे में। अमन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो में अमन गोविंदा के गाने पर डांस कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए जब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के पास पहुंचा तो वह बच्चे के टैलेंट से प्रभावित हो गए।

 

 

 

 

अनुपम खेर ने मदद को हाथ बढ़ाया
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर इस बच्चे का डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा— भारत की मिट्टी से जुड़ा हुआ ये होनहार बच्चा! इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। दोस्तों! क्या आप इसे ढूंढने में मेरी मदद कर सकते हैं? मैं इसकी पढ़ाई और ट्रेनिंग का पूरा ख़र्चा उठाना चाहूंगा ताकि आगे जाकर ये अपने और अपने परिवार के सदस्यों का सपना साकार कर सके।

 

 

 

 

गीतकार मनोज ने कहा मैं खर्चा उठाउंगा
अनुपम खेर से पहले अमन का वीडियो गीतकार मनोज मुंतशिर ने देखा था। उन्होंने अपने फैंस से इस बच्चे के बारे में जानकारी देने की गुजारिश की। इस पर उन्हें रायबरेली के एक दोस्त ने जानकारी मुहैया कराई। मनोज ने बच्चे की शिक्षा और ट्रेनिंग का खर्चा उठाने की बात कही है। मनोज मुंंतशिर के कदम के बाद बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स इस बच्चे की मदद के लिए आगे आने लगे।

 

 

 

 

रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा भी कर रही तारीफ
अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अमन के डांस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी काबिलियत की तारीफ की। रवीना ने लिखा कोई मुझे इस बच्चे के बारे में जानकारी दे सकता है। इसी तरह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस बच्चे के डांस को शानदार कह चुकी हैं। बता दें कि 8 वर्षीय अमन झारखंड में रांची के दुर्वा इलाके का रहने वाले हैं। अमन कई डांस कंप्टीशन में हिस्सा ले चुके हैं और कई अवॉर्ड भी जीते हैं।…NEXT

 

 

 

Read more:

कोरोना के चलते हरी सब्जियों की मांग बढ़ी, WHO ने कहा- इम्यूनिटी बढ़ाने का बेस्ट ऑप्शन

6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी

35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh