Menu
blogid : 26149 postid : 397

चंद्र ग्रहण 2018: जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, इसलिए कहते हैं ‘ब्लड मून’

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को लगने जा रहा है, इसकी कुल अवधि 6 घंटे 14 मिनट होगी। यह 27 जुलाई को रात 10 बजकर 44 मिनट पर शुरू होकर 28 जुलाई को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर समाप्त़ होगा। पूर्ण चंदग्रहण 28 जुलाई को रात्रि 1 बजे शुरू होकर सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल नजर आएगा। इसलिए इसे ‘ब्लड मून’ भी कहते हैं। इस चंद्रग्रहण को भारत के अलावा विश्व के बड़े हिस्से में देखा जा सकेगा।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Jul, 2018

 

 

 

क्यों कहते हैं ‘ब्लड मून’
‘ब्लड मून’ यानी चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का सुर्ख लाल हो जाना। यह तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच सीधे गुजरती है। इस तरह पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह घेर लेती है और ये चंद्रमा पर एक छतरी की तरह छा जाती है। ऐसा होने के बावजूद सूरज की कुछ रोशनी पृथ्वी से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है इस कारण ये लाल दिखता है। इस घटना को ‘ब्लड मून’ कहते हैं।

 

 

कितने बजे दिखेगा भारत में ग्रहण

चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट 02 दो सेकेंड पर होगी, जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा, इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा 161.4 प्रतिशत ढका नजर आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की यह स्थिति एक घंटे 42 मिनट 57 सेकेंड तक रहेगी।

 

 

कहां-कहां देखा जा सकेगा
भारत के अलावा इस खगोलीय घटना को पूर्वी अफ्रीका, मध्य पूर्व व चीन के पश्चिमी हिस्सेे में देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण अफ्रीका के बाकी हिस्सों, यूरोप, एशिया के अन्यि हिस्सों, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमरीका के पूर्वी हिस्से में भी दिखेगा। यह ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। उत्तरी अमेरिका व ग्रीनलैंड में यह नजर नहीं आएगा। …Next

 

Read More:

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर बन रही फि‍ल्‍म में इस किरदार में नजर आएंगे परेश रावल

जर्मनी की फुटबॉल टीम में विवाद, इस खिलाड़ी ने देश की टीम को कहा अलविदा

तीन महीने से ज्यादा मैदान से दूर रहेंगे ऋिद्धिमान साहा! सर्जरी के लिए जाएंगे ब्रिटेन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh