Menu
blogid : 26149 postid : 1570

गुरमीत राम रहीम 77 हजार किलो ऑर्गेनिक सब्जियों से बना चुका है यह रिकॉर्ड, खेती के लिए आना चाहता है जेल से बाहर

हत्या और बलात्कार के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने पैरोल की अर्जी दाखिल की है। उसने खेती करने के लिए पैरोल मांगी है। जेल अधीक्षक ने गुरमीत राम रहीम के पक्ष में रिपोर्ट भी दी है। ऐसे में राम रहीम का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ज्यादातर लोग राम रहीम की इस बात को जेल से भागने का हथकंडा बता रहे हैं। ऐसे में इस बात पर भी बहस छिड़ी है कि क्या राम रहीम खेती से भी जुड़ा रहा है। आज हम आपको इस ढोंगी बाबा के वो रिकॉर्ड बताएंगे, जो सुनने में बेहद अजीब लग सकते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal27 Jun, 2019

 

 

 

एक साथ हाथ धोने का रिकॉर्ड
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी कॉम्प्लेक्स में गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 23 सितंबर 2012 को यह रिकॉर्ड बना। इस दौरान 7,675 लोगों ने एक साथ हाथ धोए।

 

सबसे बड़ा पोस्टर
सबसे बड़ा पोस्टर बनाने का रिकॉर्ड भी गुरमीत राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। 15123.8 वर्ग मीटर (162791.2 वर्ग फीट) का यह पोस्टर हरियाणा में 14 अक्टूबर 2016 को बनाया गया। यह पोस्टर गुरमीत राम रहीम सिंह की फ़िल्म ‘एमएसजी: द वॉरियर लायन हार्ट’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था।

 

 

 

सब्जियों से बनाया ‘1’
ऑर्गेनिक सब्जियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 77,723 किलो सब्जियों से 1858.07 वर्ग मीटर (20000 वर्ग फीट) का ‘1’ बनाया गया। इसमें कद्दू, शिमला मिर्च, मटर, हरी मिर्च, लहसुन और टमाटर का इस्तेमाल किया गया था। गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से इसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी कॉम्प्लेक्स में बनाया गया।

 

सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग बनाने का रिकॉर्ड गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के नाम है। 3900 वर्ग मीटर की यह पेंटिंग 23 सितंबर 2012 को सिरसा में बनाई गई थी।

 

 

 

 

जन्मदिन की शुभकामनाओं के वीडियो
गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम जन्मदिन पर वीडियो के ज़रिए सबसे ज़्यादा शुभकामनाएं मिलने का भी रिकॉर्ड है। राम रहीम को शुभकामनाओं के 32,207 वीडियो मिले। 15 फरवरी 2017 को वीडियो के ज़रिए आए बधाई संदेशों के रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। ये वीडियो 14 अगस्त से 14 नवंबर 2016 के बीच आए थे।

 

 

 

 

सबसे बड़ा ग्रीटिंग कार्ड
सबसे बड़े ग्रीटिंग कार्ड का रिकॉर्ड गुरमीत राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। 398.42 वर्ग मीटर (4289.06 वर्ग फुट) का यह ग्रीटिंग कार्ड 22 अगस्त 2015 को सिरसा में बना।

 

सबसे ज़्यादा तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड
सबसे ज़्यादा तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड भी गुरमीत राम रहीम के नाम है। हरियाणा में 23 सितंबर 2016 को आयोजित कार्यक्रम में 1,50,009 दीये जलाए गए थे, जो रिकॉर्ड बना। इस कार्यक्रम में 1531 लोगों ने हिस्सा लिया।…Next

 

 

Read More :

कैफीन की खोज करने वाले वो वैज्ञानिक जो केमिकल हिस्ट्री में थे बड़ा नाम लेकिन जॉब जाने के बाद गरीबी में बीत गई जिंदगी

जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए

भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने एक साथ खरीदी 6 रोल्स रॉयस कार, चाबी देने खुद आए रोल्स रॉयस के सीईओ

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh