Menu
blogid : 26149 postid : 2356

महामारी समेत तीन-तीन प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा ये मुल्क, तबाही से लोगों का जीना मुश्किल

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 May, 2020

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। पूर्वी अफ्रीका के कई देश इन दिनों तीन तीन प्राकृतिक आपदाएं झेल रहे हैं। केन्या, इथियोपिया, सोमालिया जैसे देशों में प्राकृतिक आपदाओं के कहर से लोगों को जान बचाना मुश्किल हो गया है। कोरोना महामारी के बाद यहां भीषण बारिश से इन देशों की हालत खस्ता हो गई है। अब यहां करोड़ों की संख्या में पहुंचा टिड्डों का दल बची खुची फसल को तबाह कर रहा है।

 

 

 

 

 

कोरोना का कहर
पूर्वी अफ्रीका के ज्यादातर मुल्क कोरोना महामारी से बुरी तरह जूढ रहे हैं। यहां सोामालिया में 1455 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 163 की मौत हो चुकी है। केन्या में 912 कोरोना केस हैं और 50 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। इसी तरह इथियोपिया में कुल 352 केस हैं जबकि 5 की मौत हो चुकी है। कम जनसंख्या और सीमिति स्वास्थ्य संसाधनों के कारण इन मुल्कों में तेजी से कोरोना ने तबाही मचाई है।

 

 

 

 

 

भीषण चक्रवाती तूफान और बारिश
सोमालिया, केन्या और इथियोपिया में पिछले मार्च से लगातार आंधी और बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश से पूर्वी अफ्रीकी देशों के 13 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। केन्या के पश्चिमी हिस्से में हालात बदतर बन गए हैं।

 

 

 

 

 

 

टिड्डों ने फसलों से लदे खेत बना दिए मैदान
केन्या, सोमालिया और इथियोपिया में मार्च महीने से टिड्डों का कहर जारी है। इन देशों की 50 हजार हेक्टेयर फसल को टिड्डों ने सिर्फ 24 घंटे में साफ कर दिया। मार्च के लास्ट में मिडिल ईस्ट के देशों और पाकिस्तान की ओर बढ़े टिड्डे फिर से केन्या में बची खुची फसल को निशाना बना रहे हैं।

 

 

 

 

टिड्डों के खिलाफ ड्रोन इस्तेमाल होगा
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार केन्या में भीषण तबाही मचाने वाले टिड्डों से निपटने के लिए सरकार ने ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। मोबाइल एप के जरिए होने वाले नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार 16 देशों में टिड्डों ने फसल को बुरी तरह बर्बाद किया है। सबसे ज्यादा केन्या को नुकसान हुआ है। इन मुल्कों को टिड्डों से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण और राहत पैकेज भी दिया जाएगा।…NEXT

 

 

 

Read more:

कोरोना के साथ नई बीमारी का हमला, चपेट में आए 100 से अधिक बच्चों की जान खतरे में

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh