Menu
blogid : 26149 postid : 1360

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’, बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

कहते हैं कि कलाकार कभी मरा नहीं कर करते। उनका नाम हमेशा जिंदा रहता है। एक कलाकार के शरीर का अस्तित्व तो मिट सकता है लेकिन उसकी कला हमेशा के लिए अमर हो जाती है। ऐसे ही एक कलाकार थे ‘क्वीन हरीश’, जो सड़क दुघर्टना में दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनके जाने के बाद भी उनके चाहने वाले उनकी कला की बातें कर रहे हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal4 Jun, 2019

 

 

राजस्थानी लोकनृत्य को दी अलग पहचान
जैसलमेर के रहने वाले हरीश का लोकनृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जैसलमेर आते थे। उनके डांस को कुछ फिल्मों में भी शामिल किया गया था। वह राजस्थानी लोकनृत्य के चकरी, भवाई, तराजू, तेरह ताली, घूमर, चरी, कालबेलिया शैलियों में नृत्य करते थे। देश-विदेश में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे। शुरुआती जिंदगी गरीबी में बीती, लेकिन अपनी लोककला के बल पर उन्होंने गरीबी को चुनौती दी। लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे।

 

 

लोकनृत्य ही नहीं, कई तरह के डांस में माहिर थे ‘क्वीन हरीश’
राजस्थान के पुरुष प्रधान समाज में हरीश ने अपनी प्रस्तुति में नारी का किरदार अदा किया था और इस वजह से वो खासे सुर्खियों में रहे। उन्होंने भारत के बाहर 60 से ज्यादा देशों में अपनी इस कला का जलवा बिखेरा और मशहूर हुए। हरीश राजस्थान के पारम्परिक चकरी, घूमर और भवई जैसे नृत्यों की प्रस्तुति में प्रवीण थे, इसके साथ ही बेले डांस में भी उन्हें महारत हांसिल थी। जैसलमेर में जानकारों ने बताया कि हरीश एक अच्छे कोरिओग्राफर और एंकर भी थे। इसके साथ वे डांस क्लासेज भी चलाते थे। उनकी नृत्य पाठशाला में विदेशी भी आते थे।

 

 

ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या के साथ नाचे थे
क्वीन हरीश, ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करके सुर्खियों में आए थे। उस शादी में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के साथ उनके नृत्य का विडियो खूब वायरल हुआ था। पूरा बॉलिवुड उनकी लोककला का कायल था। तमाम फिल्म स्टारों के यहां होने वाले कार्यक्रमों में हरीश को बुलाया जाता था।…Next

 

Read More :

Avengers Endgame: गूगल पर Thanos चुटकी में गायब कर रहा है सर्च रिजल्ट, आप खुद ट्राई करके देख लीजिए

इथोपिया प्लेन क्रैश : 2 मिनट की देरी ने बचा ली इस शख्स की जान, फेसबुक पोस्ट पर बयां की बचने की कहानी

International Women 039  Day 2019 : महिला होने के नाते पता होने चाहिए अपने ये 10 कानूनी अधिकार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh