Menu
blogid : 26149 postid : 1670

90 के दौर के इन 7 कॉमेडी टीवी सीरियल्स को लोग आज भी करते हैं मिस, इनकी वापसी का है इंतजार

आज के दौर में ज्यादातर टीवी सीरियल एक समय बाद आपको बोर करने लगते हैं, सास-बहू, साजिश, प्लास्टिक सर्जरी, पुर्नजन्म, नागिन का बदला जैसे शोज को शुरुआत में टीआरपी तो मिलती है लेकिन वक्त के साथ दर्शक कम होते जाते हैं।  वहीं बात करें, 90 के दशक की तो, ऐसे कितने ही टीवी सीरियल्स हैं, जिनकी आज भी याद आती है। 90 के दौर के कुछ कॉमेडी सीरियल तो ऐसे थे, जो हंसते-हंसाते हमें जिंदगी के कई पहलू आसानी से समझा जाते थे। जरा सोचिए! अगर ये शो टीवी पर फिर से लौट आएं, तो इनकी टीआरपी कितनी ज्यादा होगी।  आइए, एक नजर डालते हैं ऐसे दिलचस्प सीरियल्स पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal16 Jul, 2019

 

 

 

 

देख भाई देख

इस सीरियल की कहानी मुंबई में विशाल बंगले में रहने वालें दीवान परिवार की तीन पीढ़ियों के ईद- गिर्द घूमती रहती थी।  यह धारावाहिक जया बच्चन ने लिखा और आंनद महेंद्रू ने निर्देशित किया था।  शेखर सुमन, फरीद जलाल के अलावा सीरियल में कई सितारे थे।  रोज की भागदौड़ के बीच की परेशानियों को इस सीरियल में हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया था।

 

 

ऑफिस-ऑफिस

 

ऑफिस की भागदौड़ और किस्सों को बेहद चटपटे अन्दाज में किए जाने वाले इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी अभिनेता पंकज कपूर ने।  जिनके किरदार का नाम था मुसद्दी लाल।  इसके अलावा ऑफिस- ऑफिस के दूसरे पात्र थे उषा जी (असावरी जोशी), शुक्ला जी (संजय मिश्रा), पटेल जी (देवेन भोजनी)।  इस शो को खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोग बेहद पसंद करते थे।

 

फ्लॉप शो

 

इस शो में जसपाल भट्टी नाटक और रेखाचित्रों के जरिए सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर व्यंग्य प्रस्तुत करते हुए ऐसे-ऐसे फन लाइनर का इस्तेमाल करते थे जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट पड़ती थी।  शो में उनकी पत्नी सविता भट्ट भी दमदार एक्टिंग करती थी।

 

हम पांच

 

इस सीरियल की माथुर फैमिली को दर्शक बेहद प्यार करते थे।  इस परिवार को देखकर लोग ये लोग पारिवारिक सदस्य कम और दोस्त ज्यादा लगते थे।

 

 

श्रीमान-श्रीमति

 

 

अगर आप आज का एक मशहूर टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ देखते हैं, तो ऐसा मुमकिन है कि आपको उस शो में 90 के दशक में आने वाला टीवी सीरियल श्रीमान-श्रीमति की झलक मिलती होगी।  पत्नी-पति और पड़ोसियों की हल्की-फुल्की रोंमाटिक कहानी उस दौर में सुपरहिट मानी जाती थी।

 

 

पड़ोसन

 

आज जहां लोग अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों को जानते तक नहीं, वहीं ये सीरियल दो पड़ोसी परिवारों को एक परिवार के तरह दिखाता था।  हालांकि शो में एक रोंमाटिक एंगल भी था।  पड़ोसन सीरियल दूरदर्शन पर पसंद किए जाने वाले सीरियल्स में से सबसे ऊपर था।

 

 

मुंगेरी लाल के हसीन सपने

 

 

शो में मुंगेरी लाल का किरदार निभाया था रघुवीर यादव ने।  मुंगेरी घर में अपनी पत्नी और ऑफिस में अपने बॉस से बहुत परेशान था।  उसे दिन में सपने देखने की आदत थी और वो सपनों में हमेशा अपने बॉस को मजा चखाते हुए देखता था।

 

Read More :

जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए

रणबीर कपूर की रिजेक्ट की हुई इन 5 फिल्मों ने रणवीर सिंह को बना दिया स्टार, इनमें से 3 फिल्में रही सुपरहिट

भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने एक साथ खरीदी 6 रोल्स रॉयस कार, चाबी देने खुद आए रोल्स रॉयस के सीईओ

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh