Menu
blogid : 26149 postid : 542

Google पर सर्चिंग तो बहुत की होगी लेकिन कभी ट्राई किए हैं ये मैजिकल ट्रिक्स

“इस शब्द का मतलब क्या होता है यार!
भाई गूगल कर ले”
पहले किसी भी शब्द का मतलब जानने के लिए डिक्शनरी का यूज किया जाता था लेकिन अब उसकी जगह लोग गूगल करते हैं। आज गूगल का 20वां जन्मदिन है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal27 Sep, 2018

अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है गूगल
गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है। गूगल के 15वें जन्मदिन पर कंपनी ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि उन्हें नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है। गूगल ने अलग-अलग सालों में 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। इसके अगले साल 7 सितंबर और उसके अगले साल 8 सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।
आपने गूगल का इस्तेमाल तो कई बार किया होगा अब ट्राई कीजिए गूगल पर ये मैजिकल ट्रिक्स।

 

 

Google Gravity

 

 

इस फीचर पर आप क्लिक करते हैं तो स्क्रीन पर दिख रहा पूरा मटीरियल टुकड़ों में बिखरकर नीचे आ जाता है। यकीन नहीं, तो आप Google Gravity पर क्लिक करके आज़मा सकते हैं। गूगल के साथ-साथ आपको इस पर इसके बाकी हिस्से भी कांपते-से नज़र आएंगे।

 

Calculator

अगर आप गूगल पर कोई कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी कैलकुलेटर की ज़रूरत नहीं है। आप बस गूगल सर्च में कोई भी दो नंबर प्लस के साइन के साथ टाइप कर एंटर प्रैस कीजिए और फिर कमाल देखिए। जैसे कि अगर आप 6+6 टाइप कर ENTER पर क्लिक करें तो वह तुंरत रिजल्ट दिखा देगा।

 

Google Sphere


यह गूगल का एक ऐसा सीक्रेट है जिससे होमपेज पर दिख रहा सारा डेटा एक तूफान या भूकंप के रूप में इधर से उधर नाचता दिखेगा। आप इस फीचर का आनंद उठाने के लिए Google Sphere पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Google Epic

यह एक ऐसा फीचर है, जिसमें आपको गूगल का सर्च का आकार बढ़ता दिखेगा और यह तब तक बढ़ता रहेगा, जबतक कि इसमें कोई शब्द डालकर सर्च नहीं किया जाएगा। यह फीचर भी वाकई मज़ेदार है। आप इसे Google Epic पर क्लिक कर देख सकते हैं…Next

 

Read More :

जब अश्लील साहित्य लिखने पर इस्मत चुगतई और मंटो पर चला था मुकदमा

जर्मनी की फुटबॉल टीम में विवाद, इस खिलाड़ी ने देश की टीम को कहा अलविदा

लालू के बेटे तेज प्रताप बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, इन नेताओं के बच्चे भी ले चुके हैं एंट्री

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh