एक वीडियो क्लिप रातों-रात सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और वीडियो में दिखी लड़की स्टार बन गई। प्रिया प्रकाश 19 साल की ऐसी लड़की जो अपने एक वीडियो की बदौलत करोड़ों दिलों पर राज करने लगी। इस साल गूगल ने ‘ईयर इन सर्च 2018’ की लिस्ट रिलीज कर दी है। कई कैटेगरी में इसे रिलीज किया गया है, भारत में सर्च किए गए शख्सियतों के मामले में इसमें कई नाम चौंकाने वाले हैं।
टॉप हीरोइन्स को पछाड़कर प्रिया प्रकाश बनीं नम्बर-1
इस साल की शुरुआत में प्रिया ने फिल्म ‘उरू आदर लव’ के ‘मनकिया मलेरया पूर्वी’ गाने में आँख मारी थी। इसके बाद उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह वायरल हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गईं। कुछ सेकेंड का उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। उस वीडियो पर कई मीम भी बनाए गए। इतना ही नहीं यूट्यूब के वेरिफाइड चैनल पर उस वीडियो को अभी तक 8.3 करोड़ लोग देख चुके हैं और देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। 19 साल की मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर ने इस साल बड़ी-बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया। इन लोगों में प्रियंका चोपड़ा, सारा अली ख़ान और सलमान ख़ान के नाम हैं जो टॉप-10 की लिस्ट में चौथे, छठे और सातवें स्थान पर हैं।
दूसरे नम्बर पर रहे निक जोनास, सनी लियोन लिस्ट से हुईं बाहर
गूगल ट्रेंड सर्च 2018 में प्रिया प्रकाश के बाद रहे निक जोनास। वहीं सनी लियोन 2017 को भारत में सबसे अधिक गूगल पर सर्च किया गया था लेकिन इस साल लिस्ट से सनी बाहर हो गई। वहीं, बिग बॉस-12 में जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आए अनूप जलोटा भी लिस्ट में शामिल हैं।
गूगल ईयर इन सर्च 2018 में टॉप-10 शख्सियत
1) प्रिया प्रकाश वॉरियर
2) निक जोनास
3) सपना चौधरी
4) प्रियंका चोपड़ा
5) आनंद आहूजा
6) सारा अली ख़ान
7) सलमान ख़ान
8) मेगन मर्केल
9) अनूप जलोटा
10) बोनी कपूर
इस लिस्ट में साल के आखिरी में अनूप जलोटा सबसे ज्यादा सर्च किए गए जिसकी वजह से वो 9वें नम्बर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहे…Next
Read More :
20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन
1.23 अरब रुपये की है दुनिया की यह सबसे महंगी लग्जरी सैंडिल, इसके आगे कीमती ज्वैलरी भी फेल
Read Comments