Menu
blogid : 26149 postid : 1815

Happy Independence Day : झंडा फहराने से पहले जान लीजिए इससे जुड़े ये 11 नियम, कहीं अनजाने में न हो जाए तिरंगे का अपमान

भारत इस बार 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दिन को खास मनाने के लिए सभी की अपनी-अपनी तैयारियां हैं। कुछ लोग इस दिन दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन करना पसंद करते हैं तो कुछ देशभक्ति गाने, खास पकवान या अपने घर पर झंडा फहराते हैं। इस दिन झंडा फहराने का भी एक विशेष महत्व है, अगर आप भी इस दिन झंडा फहराते हैं, तो जान लीजिए झंडा फहराने के नियम और इससे जुड़ी खास बातें-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal14 Aug, 2019

 

 

1. तिरंगा (National Flag) हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता है।
2. तिरंगे को कभी झुकाया नहीं जाता, न ही जमीन पर रखा जाता है। आदेश के बाद ही सरकारी इमारतों पर झंडे को आधा झुकाकर फहराया जा सकता है।
3. झंडे (Flag of India) को कभी पानी में नहीं डुबोया जा सकता, झंडे को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुचाया जाता है।

4. झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
5. तिरंगे (Flag) का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए।
6. तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए।
7. केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके तिरंगा फहराना गलत है।
8. तिरंगे को हमेशा अपने पास की सबसे ऊंची जगह पर फहराना चाहिए।
9. तिरंगे का इस्तेमाल किसी कार्यक्रम में मेज को ढकने या मंच को सजाने में नहीं किया जाता है।
10. कभी भी फटा या मैला-कुचैला तिरंगा नहीं फहराया जाता है। झंडा फट जाए, मैला हो जाए तो उसे एकांत में आग में जला देना चाहिए या अन्य किसी तरीके से नष्ट करना चाहिए, ताकि उसकी गरिमा बनी रहे। झंडे को पवित्र नदी में जल समाधि भी दी जा सकती है।
11. तिरंगे के कपड़े बनाकर पहनना गलत है। तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रुमाल या कुशन आदि बनाकर इस्तेमाल करना तिरंगे का अपमान है।….Next

 

Read More :

समाजसेविका ही नहीं एक थियेटर आर्टिस्ट भी थीं तेजी बच्चन, हरिवंशराय बच्चन से मुलाकात रही यादगार

कभी थप्पड़ कांड तो कभी फिक्सिंग के लिए विवादों में रहे श्रीसंत, पत्नी उम्र में हैं 9 साल छोटी

चुनावी पोस्टर में प्रियंका गांधी को बनाया महिषासुर, नेताओं के ये विवादित पोस्टर भी बटोर चुके हैं सुर्खियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh