हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो प्रोफेशनली राइटिंग से जुड़े न हो लेकिन उन्हें लिखने का बहुत शौक होता है। सफर के दौरान या यूं ही बैठे हुए उन्हें कोई किस्सा या कविता याद आ जाती है। ऐसे में उस वक्त हिन्दी वाले अक्षर इंग्लिश में टाइप करने पर बाद में कुछ अक्षर पढ़ने में नहीं आते। अगर आप भी मोबाइल पर हिन्दी में लिखने का शौक रखते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कमाल के एप्स, जिनका यूज करके आप आसानी से लिख सकते हैं।
स्विफ्ट की कीबोर्ड
स्विफ्ट की कीबोर्ड आपकी राइटिंग स्टाइल को जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। इससे आपको ऑटोकरेक्ट और प्रिडिक्टिव टेक्स की सुविधा मिलती है। इस कीबोर्ड में इमोजी, 89 से ज्यादा कलर्स आदि के विकल्प मौजूद हैं। इस ऐप को भी 100 मिलियन लोग डाउनलोग कर चुके हैं। आप गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
गूगल इंडिक कीबोर्ड
इसमें हिन्दी समेत कई भाषाओं का विकल्प मौजूद है। यह कीबोर्ड कई मोड सपॉर्ट करता है। ट्रांसलिटरेशन मोड में आप हिन्दी में लिखने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों से टाइप करेंगे और स्क्रीन पर टाइपिंग हिन्दी में होगी। नेटिव मोड में नेटिव स्क्रिप्ट में टाइप कर सकते हैं। हैंडराइटिंग मोड में आप अपने फोन की स्क्रीन पर उंगली की मदद से टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा हिंग्लिश मोड का भी ऑप्शन मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इस ऐप को अभी तक 100 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
लिपिकार हिन्दी कीबोर्ड
इस ऐप की मदद से आप आसानी से हिन्दी में ई-मेल, फेसबुक पोस्ट और वॉट्सऐप मेसेज टाइप कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अभी तक इसे एक मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स ने इस ऐप को 4।2 रेटिंग दी है।
हिन्दी फॉर गो कीबोर्ड-इमोजी
यह डिक्शनरी के साथ आता है, जिससे आपको स्पेलिंग सही करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा यह बड़ी संख्या में लोकल लैंग्वेज को सपॉर्ट करता है और उन्हें ट्रांसलेट करता है। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको 800 से ज्यादा इमोजी के ऑप्शन मिलेंगे।
हिन्दी कीबोर्ड (देश)
इस ऐप से हिन्दी टाइप करना काफी आसान है। आप अंग्रेजी के अक्षर से टाइप करेंगे और वह हिन्दी में टाइप होगा। इसमें हिन्दी फिल्मों के डायलॉग के स्टीकर, जीआईएफ और इमोजी की सुविधा उपलब्ध है। इस ऐप को भी आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं…Next
Read More :
जब अश्लील साहित्य लिखने पर इस्मत चुगतई और मंटो पर चला था मुकदमा
जर्मनी की फुटबॉल टीम में विवाद, इस खिलाड़ी ने देश की टीम को कहा अलविदा
लालू के बेटे तेज प्रताप बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, इन नेताओं के बच्चे भी ले चुके हैं एंट्री
Read Comments