Menu
blogid : 26149 postid : 2253

यूपी में बौखलाए पति ने पत्नी की काट ली नाक, जानिए क्या था पूरा मामला

पति पत्नी के बीच झगड़ा, कहासुनी अकसर होती रहती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में एक दंपति के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और कुछ देर बाद ही पति ने पत्नी की नाक को काट दिया। लॉकडाउन के माहौल में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से इलाके में चौकसी बढ़ाई गई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 May, 2020

 

 

 

 

लखीमपुर के नीमगांव इलाके की घटना
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर जिले के नीमंंगाव इलाके में एक दंपत्ति के बीच विवाद बढ़ने और एक दूसरे को बुरी तरह लहूलुहान करने की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला की नाक कटी मिली। घटना सामने आने पर इलाके में सनसनी मच गई।

 

 

 

मुड़िया गांव में पति ने मारपीट के बाद काट दी नाक
आईएएनस की रिपोर्ट के अनुसार नीमगांव पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजकुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी मूलचंद ने विवाद के बाद अपनी पत्नी सरोजनी देवी की नाक काट दी। सरोजनी का आरोप है कि पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसकी नाक चबा ली।

 

 

 

 

6 महीने से अलग रह रही थी पत्नी
पुलिस के अनुसार पत्नी सरोजनी अपने पति मूलचंद के साथ 6 महीने से नहीं रह रही है। दोनों के बीच विवाद होने के बाद सरोजनी अलग रहने लगी। कुछ दिन पहले दोनों के विवाद को निपटारे के लिए पंचायत बैठी तो सरपंच ने सरोजनी को बुलाया था।

 

 

 

पंचायत के लिए लौटी थी ससुराल
पति के साथ विवाद निपटाने आई सरोजनी पंचायत के बाद वहीं ससुराल में रुक गई। घर पहुंचने पर पति पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरु हो गया। पति मूलचंद ने कथित तौर पर सरोजनी को बुरी तरह पीटा। पिटाई से नाराज सरोजनी ने तत्काल घर छोड़कर दोबारा चले जाने की धमकी दी।

 

 

 

 

दांत से काटकर अलग कर दी नाक
इस पर गुस्साए मूलचंद ने हाथापाई के दौरान सरोजनी की नाक अपने दांतों से चबा ली। इससे सरोजनी की आधी नाक कटकर अलग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह लहूलुहान सरोजनी को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ का कहना है कि सरोजनी को उपचार चल रहा है। हालांकि, पति मौके से फरार हो गया है। उस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पंचायत में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

पति मौके से फरार, महिला अस्पताल में
लखीमुपर जिले में पत्नी की नाक काटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2019 में गोला कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी जाहिद ने अपनी पत्नी शबनम की मामूली विवाद के बाद चाकू से नाक काट दी थी। जबकि, नवंबर 2016 में मोतीगांव के शिवकुमार ने घरेलू विवाद में पत्नी राजकुमारी की नाक काट दी थी।…NEXT

 

 

Read more:

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट

फेसबुक पर तैर रहीं 4 करोड़ फेक न्यूज! मार्क जुकरबर्ग ने चेतावनी लेबल लगाया

दौड़ते समय टूटा पैर फिर भी 8 घंटे रेंगकर पहुंचा रेसर, डॉक्‍टरों ने बचा ली जान

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh