Menu
blogid : 26149 postid : 2465

टिड्डों की सुनामी से दो राज्यों में भारी नुकसान, 1.25 लाख एकड़ फसल बर्बाद

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 May, 2020

कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत में अब टिड्ढों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। यह टिड्डे करोड़ों की संख्या में राजस्थान और मध्य प्रदेश में फसल बर्बाद कर रहे हैं। पूर्वी अफ्रीका से मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान होते हुए यह टिड्डे भारत पहुंचे हैं।

 

 

 

 

 

 

भारत में 27 साल बाद टिड्डों की आई सुनामी
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टिड्डों ने बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद कर दी है। पहली बार 1997 में टिड्ड भारत में देखे गए थे। अब 27 साल बाद यह दूसरा मौका है जब करोड़ों की संख्या में यह टिड्डे राजस्थान के जयपुर समेत कई शहरों और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में फसल समेत वनस्पति को नष्ट कर रहे हैं।

 

 

 

 

कुछ घंटों में चट कर जाते हैं हजारों ऐक्टेयर फसल
टिड्डों का यह दल सबसे पहले मार्च में पूर्वी अफ्रीका के करीब 13 देशों में देखा गया था। तब टिड्डों ने केन्या, सोमालिया और इथियोपिया में जमकर कहर बरपाया था। इन देशों की 50 हजार हेक्टेयर फसल को टिड्डों ने सिर्फ 24 घंटे में साफ कर दिया। मार्च के लास्ट में मिडिल ईस्ट के देशों के बाद पाकिस्तान की ओर सह टिड्डे बढ़ गए थे।

 

 

 

 

16 देशों में टिड्डों का आतंक
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार केन्या में भीषण तबाही मचाने वाले टिड्डों से निपटने के लिए सरकार ने ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार 16 देशों में टिड्डों ने फसल को बुरी तरह बर्बाद किया है। सबसे ज्यादा केन्या को नुकसान हुआ है।

 

 

 

ड्रोन, टैक्टर्स से पेस्टीसाइड का छिड़काव
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार भारत में इन टिड्डों ने कुछ ही दिनों में 1.25 लाख एकड़ (125,000 acres) फसल बर्बाद कर दी है। प्रशासन ने इन टिड्डों से निपटने के लिए ड्रोन, ट्रैक्टर्स और अन्य चार पहिया वाहनों से पेस्टीसाइड का छिड़काव कर रहा है। जितने ज्यादा दिन यह टिड्डे रुकेंगे उतनी ज्यादा फसल और वनस्पति को नुकसान पहुंचाएंगे।…NEXT

 

 

 

Read more:

कोरोना से जंग के लिए मैदान में उतारे गए रोबोट, जांच से लेकर दवा पहुंचाने तक हर काम चुटकियों में करेंगे

कोरोना के बाद रहस्यमयी बीमारी का शिकार बन रहे बच्चे, कई देशों में फैला संक्रमण

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh