दुनिया का हर अभिभावक अपने बच्चों की मुराद पूरी करने की कोशिश करता है। लेकिन केरल के एक पिता ने अपने बेटे के खिलौना कार खरीदने की जिद पूरी करने के लिए रिसाइकिल सामान से घर में ही आटो रिक्शा बना डाली। इस काम पर दुनियाभर से उन्हें सराहना मिल रही है।
बच्चों ने महंगी खिलौना कार की जिद
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार केरल निवासी अरुण कुुमार पुरषोत्तनम के एक बेटा एक बेटी है। दोनो बच्चों ने पड़ोसियों के यहां आटोमेटिक खिलौना कार देखी तो अपने पिता से भी वही कार खरीदने की जिद करने लगे। काफी समझाने के बाद भी बच्चे वही कार खरीदने की जिद पर अड़ गए।
बजट के बाहर थी खिलौनी कार
उस कार की मार्केट में काफी महंगी कीमत थी। पेशे से मेडिकल वर्कर पुरुषोत्तम के बजट से वह कार बाहर थी। लेकिन बच्चों की जिद पर उन्होंने कार से भी बढ़िया गिफ्ट देने का वादा किया। दरअसल, पुरुषोत्तम के दिमाग में घर में ही रिसाइकिल सामान से आटो रिक्शा बनाने का ख्याल चल रहा था।
खराब सामान से बना डाला मिनी आटो रिक्शा
पुरुषोत्तम बचपन में खुद के लिए खिलौने खरीदने की बजाय बना लिया करते थे। उन्होंने यही फार्मूला अपने बच्चों की जिद पूरी करने के लिए अपनाया। उन्होंने खराब गैस स्टोव और सैटेलाइट डिश के सामान को इकट्ठा किया और एक मिनी आटो रिक्शा बनाने में जुट गए।
हूबहू आम आटो वाले सारे फीचर्स
पुरुषोत्तम ने कुछ महीनों की मेहनत के बाद मिनी आटो रिक्शा बना लिया। जो आम आटो रिक्शा की तरह ही दिखता है और स्टार्ट होकर चलता भी है। इस मिनी आटो रिक्शा में पुरुषोत्तम के दोनों बच्चे बैठकर इसे चलाते हैं। खास बात ये है कि यह आटो रिक्शा आम आटो रिक्शे जैसे ही फीचर्स वाला है।
दुनियाभर से मिल रही सराहना
पिता से यह उपहार पाकर उनके दोनों बच्चे बेहद खुश हो गए और आटो रिक्शा खूब चलाया। पुरुषोत्तम ने साबित कर दिया कि बच्चों की खुशियां पूरी करने के लिए पैसे की नहीं बल्कि लगन और जज्बे की जरूरत होती है। पुरुषोत्तम के इस कारनामे के बाद उन्हें दुनियाभर से सराहना हासिल हुई है।…NEXT
Read more:
कोरोना के बाद रहस्यमयी बीमारी का शिकार बन रहे बच्चे, कई देशों में फैला संक्रमण
लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ
खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट
Read Comments