Menu
blogid : 26149 postid : 845

देश के लिए क्या-क्या कुर्बानी देते हैं हमारे जवान, आर्मी डे पर जानें भारतीय सेना की खास बातें

‘ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का दीवानों का’ आपने देशभक्ति से जुड़े कई गाने और फिल्में देखी होगी लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें पूरी तरह से आर्मी जवानों की जिंदगी की हकीकत के बारे में सही-सही जानकारी होती है। सरहद पर मौसम की मार सहते हुए दुश्मनों से निपटना और कई तरह के हालातों से सामना करते हुए देश को गर्व से खड़े करने में सेना का बहुत बड़ा हाथ है। आज आर्मी डे यानी सेना दिवस मनाया जाता है, ऐसे में आर्मी से जुड़ी ऐसी कई खास बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal15 Jan, 2019

 

 

आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे फ्रांसिस बूचर
भारत में हर साल 15 जनवरी को ‘आर्मी डे’ यानी सेना दिवस मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के।एम।करियप्पा ने इसी दिन यानी 15 जनवरी, 1949 को आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर फ्रांसिस बूचर से भारतीय थल सेना के कमांडर इन चीफ का प्रभार संभाला था। इस मौके पर नई दिल्ली में और सेना के सभी मुख्यालयों में परेड्स और अन्य मिलिट्री शो का आयोजन होता है।

 

 

संविधान में है जबरन भर्ती का भी प्रावधान
1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार के अधीन भारतीय सेना का गठन हुआ था। अभी देश भर में भारतीय सेना की 53 छावनियां और 9 आर्मी बेस हैं। भारतीय सेना में सैनिक अपनी मर्जी से शामिल होते हैं। हालांकि, संविधान में जबरन भर्ती का भी प्रावधान है लेकिन इसकी जरूरत कभी नहीं पड़ी।

 

असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स है। इसका गठन साल 1835 में हुआ था।

 

 

1971 में 93000 सैनिकों ने किया था सरेंडर
1971 का भारत-पाकिस्तान का युद्ध पाकिस्तानी सेना के करीब 93,000 सैनिकों और अधिकारियों के सरेंडर के साथ हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हिरासत में लिए गए युद्ध बंदियों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था…Next

 

 

Read More :

अंतरिक्ष में एस्ट्रोजनॉट ने इस तरह की पिज्जा पार्टी, ऐसे बनाया झटपट पिज्जा

20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन

1.23 अरब रुपये की है दुनिया की यह सबसे महंगी लग्जरी सैंडिल, इसके आगे कीमती ज्वैलरी भी फेल

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh