Menu
blogid : 26149 postid : 2063

मशहूर रैपर ने खरीद लिया पूरा का पूरा शहर, अपने नाम की करेंसी चलाने का ऐलान

हर कोई चाहता कि उसके पास बंगला, गाड़ी, अच्‍छी नौकरी और सारी सुख सुविधाएं हों। दुनिया में ऐसे गिने चुने लोग ही हैं जिनकी यह चाहतें पूरी हो सकी हैं। ऐसे लोगों में मशहूर रैपर और म्‍यूजिक कंपोजर ने एकॉन का नाम जुड़ गया है। उन्‍होंने अधिकारिक रूप से एक पूरा का पूरा शहर बसा लिया है और उसका नाम अपने नाम पर रखा है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Jan, 2020

 

 

 

 

 

खुद के नाम पर बसाया शहर
अफ्रीकन कंट्री सेनेगल के मूल निवासी दिग्‍गज रैपर और म्यूजिक कंपोजर एकॉन ने दुनिया के गिने चुने लोगों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्‍होंने अपने नाम का पूरा का पूरा शहर बसा दिया है। न्‍यूज वेबसाइट सीएनएन के मुताबिक एकॉन ने अपने शहर की सारी अधिकारिक औपचारिकता पूरी कर चुके हैं। एकॉन ने सोशल मीडिया पर यह खुशी जा‍हिर की है।

 

 

 

 

सपने को सच किया
एकॉन की उम्र जब 7 साल थी तब उन्‍हें मुश्किल वक्‍त का सामना करना पड़ा था और अपना जन्‍मस्‍थान सेनेगल छोड़ न्‍यूजर्सी जाना पड़ा था। एकॉन ने 2013 में एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वह अफ्रीका पर बड़ा प्रभाव डालने वाले हैं। वह चाहते हैं कि वह यहां के लोगों की लाइफस्‍टाइल को स्‍ट्रांग करें और एक यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अफ्रीका का गठन कर सकें। इसके अलावा उनकी ख्‍वाहिश है कि उनका खुद का शहर हो।

 

 

 

 

सेनेगल के राष्‍ट्रपति ने सौंपा शहर
एकॉन का 7 साल पहले देखा गया यह सपना अब पूरा हो चुका है। सेनेगल के राष्‍ट्रपति मैकी सैल ने कानूनी कार्यवाही पूरी कर एकॉन को उनका शहर सौंप दिया है। 2000 एकड़ में फैला यह शहर पश्चिमी अफ्रीकी राज्‍य के अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से मात्र 5 मिनट की दूरी पर स्थिति है। इस शहर का नाम एकॉन सिटी रखा गया है और यहां न एकॉइन नाम की डिजिटल करेंसी चलेगी। इस शहर में रहने वाले लोगों को खरीद फरोख्‍त के लिए इसी करेंसी का इस्‍तेमाल करना होगा।

 

 

View this post on Instagram

Just finalized the agreement for AKON CITY in Senegal. Looking forward to hosting you there in the future

AKON (@akon) on

 

 

बड़े उद्योगपतियों में नाम शुमार
एकॉन दुनिया के अफ्रीका के टॉप उद्योगपतियों में से एक हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपना एकॉन लाइटिंग अफ्रीका नाम से नया वेंचर शुरू किया है। इसके जरिए अफ्रीकी देशों को सोलर लाइट मुहैया कराई जाएगी। म्‍यूजिक की दुनिया में एकॉन को खूब शोहरत हासिल हुई है। उनके रैप सांग लाक्‍डअप, लोनली, ओह अफ्रीका जैसे कई सांग्‍स को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हासिल हुआ है।…NEXT

 

 

 

Read more:

रतन टाटा आज भी हैं कुंवारे, इस वजह से कभी नहीं की शादी

हर रोज 10 में 9 लोगों की मौत फेफड़ों की बीमारी सीओपीडी से, एक साल में 30 लाख लोगों की गई जान

टीपू सुल्‍तान ने ऐसा क्‍या किया जो कहलाए फॉदर ऑफ रॉकेट, जानिए कैसे अंग्रेजों के उखाड़ दिए पैर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh