किस्से कहानियों में हीरे, जवाहरात और धनसंपदा की सुरक्षा करते सांपों का जिक्र मिलता है। लेकिन, पिछले दिनों सोनभद्र में मिली सोने की खदानों की सुरक्षा के लिए वहां सांपों के रहने की बात कही जा रही है। इलाके में सोने की खदान मिलने के बाद से आसपास के लोगों के होश उड़ गए हैं।
सोन पहाड़ पर सोने का भंडार
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला विंध्यांचल पर्वत श्रंखला में पाए जाने वाले खनिज पदार्थों के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहा है। हाल ही में यहां सोनभद्र के चोपन ब्लॉक की सोन पहाड़ी पर मिले सोने के विशाल भंडार ने इसे दुनियाभर में चर्चित कर दिया है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यहां सोने की खदान पाई गई है, जिसमें भारी मात्रा में स्वर्ण मौजूद है।
सोना इतना ज्यादा, कीमत आंकना मुश्किल
मीडिया रिपोर्ट्स में इस सोने की खदान में 3000 टन से भी ज्यादा सोना होने की बात कही जा रही है। इस सोने की कीमत आंकना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इस पर्वतीय इलाके में वैज्ञानिकों ने पोटाश, लौह अयस्क, सिलेमिनाइट और एंडालुसाइट जैसे बेशकीमती खनिजों के भंडार की खोज का भी दावा किया है।
पर्वत श्रंखला जहरीले सांपों का घर
रिपोर्ट्स के अनुसार जिस पहाड़ी पर सोने की खदान पाई गई है वहां बड़ी संख्या में जहरीले सापों का निवास बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक इस इलाके में दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप रसेल वाइपर, कोबरा और करैत पाए जाते हैं। पिछले दिनों पकरी गांव की हवाई पट्टी पर रसेल वाइपर सांप को देखा गया था। गांववालों के अनुसार यहां जहरीले सांपों का विचरण आम बात है।
संपदा की सुरक्षा कर रहे सांप!
इन जहरीले सापों के यहां निवास करने के पीछे लोगों की मुख्य तौर पर दो धारणाएं हैं। पहली यह कि यह इलाका मां विंध्यवासिनी का निवास स्थान है और सांप उनके अनुयायी हैं। जबकि, दूसरी धारणा यह है कि प्राकृतिक पुरा संपदा की सुरक्षा के लिए यह सांप यहां रहते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक इन धारणाओं को नहीं मानते हैं। सोने की खदान की निगरानी प्रशासन ने शुरू कर दी है।…NEXT
Read more:
उस्मानिया यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाले राकेश शर्मा कैसे पहुंचे अंतरिक्ष, जानिए पूरा घटनाक्रम
रतन टाटा आज भी हैं कुंवारे, इस वजह से कभी नहीं की शादी
हर रोज 10 में 9 लोगों की मौत फेफड़ों की बीमारी सीओपीडी से, एक साल में 30 लाख लोगों की गई जान
टीपू सुल्तान ने ऐसा क्या किया जो कहलाए फॉदर ऑफ रॉकेट, जानिए कैसे अंग्रेजों के उखाड़ दिए पैर
Read Comments