Menu
blogid : 26149 postid : 2757

अश्लील वीडियो देखते हैं तो हो जाएं सावधान, खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, नई रिसर्च में चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan17 Jul, 2020

 

 

दुनियाभर में बड़े पैमाने पर अश्लील सामग्री की बिक्री की जाती है। माना जाता है कि इसमें सबसे ज्यादा संख्या वीडियो कंटेंट की है और उसके बाद लिखी हुई सामग्री की। हाल ही में जारी की गई नई रिसर्च में खुलासा किया गया है अधिक पोर्न वीडियो देखने वालों में खतरनाक बीमारी पनपने का खतरा बढ़ गया है।

 

 

 

 

 

16 की उम्र पार कर चुके लोगों पर रिसर्च
डेलीमेल आनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अश्लील वीडियो और फिल्में देखने वाले पुरुषों पर की गई एक रिसर्च की रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि अधिक अश्लील वीडियो देखने वाले पुरुषों में नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अध्ययन में 16 साल की उम्र से बड़े लोगों को शामिल किया गया थ।

 

 

 

 

3267 लोगों पर किया गया अध्ययन
रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन का नेतृत्व करने वाले University of Antwerp के प्रोफेसर गुंटेर डे विन ने बताया कि उन्होंने बेल्जियम और डेनमार्क के 16 की उम्र से बड़े 3267 लोगों पर अध्ययन किया गया। उन्होंने बताया कि अध्ययन के दौरान इन सभी लोगों से हस्तमैथुन, अश्लील वीडियो देखने और यौन संबंधों को लेकर 118 सवाल पूछे गए।

 

 

 

 

यौन संबंधों के दौरान पुरुषों की उत्तेजना में कमी आई
यूरोपीय एसोसिएशन आफ यूरोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि अश्लील वीडियो देखने वाले 35 प्रतिशत पुरुष यौन संबंध बनाने के दौरान कम उत्तेजित होते हैं। जबकि, वीडियो देखने के दौरान वह अधिक और जल्दी उत्तेजित होते हैं। 90 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो वीडियो के अंतिम में पहुंचने पर स्किप कर देते हैं।

 

 

 

 

23 फीसदी लोग नपुंसकता के खतरनाक स्तर पर
अध्ययन में खुलासा करते हुए बताया गया है कि 35 साल तक की उम्र के 23 फीसदी लोगों में नपुंसकता का स्तर बढ़ता हुआ मिला है। अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक यह आंकड़ा उनकी उम्मीद से कहीं अधिक है। 2016 में आई रिसर्च में यह प्रतिशत मात्र 14 तक ही सीमित था जो अब बढ़कर 23 फीसदी पर पहुंच गया है।

 

 

 

 

 

2007 के बाद अश्लील वीडियो देखने के आंकड़े तेजी से बढ़े
रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट के जरिए अश्लील वीडियो तक पहुंच काफी आसान हो गई है। इंटरनेट पर 2007 से अश्लील वीडियो उपलब्ध होने की गति काफी तेजी से बढ़ी है। इंटरनेट की वजह से लोग आसानी से इस तरह के वीडियो सामग्री हासिल कर लेते हैं। भारत समेत कई देशों ने अश्लील सामग्री देने वाली वेबसाइट्स को बैन कर दिया है।…NEXT

 

 

 

 

Read more:

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक

6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी

35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में

पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh