पिछले कुछ समय से दुनिया में अजब गजब चीजें हो रही हैं। प्रकृति मनुष्य को अपने नए रंग रूप दिखा रही है। कोरोना वायरस, एंफन तूफान और कई देशों में करोड़ों टिड्डों के आतंक के बाद अब अचानक एक खास तरह के कीट के बाहर विचरण करने के प्रमाण सामने आए हैं। यह कीट बरसों से अंडरग्राउंड रहता आया है। अचानक हुए परिवर्तन को लेकर साइंटिस्ट काफी चकित हैं।
अंडरग्राउंड रहता है सिकाडा
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अंडरग्राउंड रहने वाले सिकाडा नाम के उड़ने वाले कीट—पतंगा को खुली हवा और धूप विचरण करते देखा जाएगा। बड़े और पारदर्शी पंखों वाले यह कीट लाखों की संख्या में बाहर विचरण करते दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में इन कीटों को अमेरिका के कुछ इलाकों में भी देखा गया है।
लाखों की संख्या में दिखाई देंगे
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर डेव शेल्टर के अनुसार यह कीट तेजी से उड़ सकते हैं। टिड्डे जैसा दिखने वाला यह कीट आमतौर पर अंडरग्राउंड रहता है। लेकिन इस साल यह बाहर खुली हवा और धूप में विचरण करता दिखाई देने वाला है। उन्होंने बताया कि इनकी संख्या लाखों से लेकर करोड़ों हो सकती है।
17 साल बाद बाहर निकलेंगे
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इन सिकाडा कीटों की संख्या एक एकड़ में 15 लाख तक हो सकती है। अमेरिका के दक्षिण पूर्व वर्जीनिया, उत्तरी कैरोलिना और पश्चिमी वर्जीनिया के लोग इन खास कीटों को देख सकेंगे। खास बात ये है कि यह कीट 17 साल बाद खुले वातावरण में दिखाई देंगे।
वनस्पति के लिए बड़ा खतरा
रिपोर्ट के अनुसार सिकाडा नाम का यह कीट सीधे मनुष्य के लिए तो कोई खतरा नहीं है, यह पेड़—पौधों, फूल और सुगंधित फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। वहीं, जब यह उड़ते हैं तो खास तरह की धीमी आवाज निकालते हैं। ऐसे में जब यह लाखों की संख्या में जिस इलाके में उड़ेंगे वहां के लिए मुूश्किल पैदा कर देंगे।
अचानक निकलने की घटना रहस्य बनी
रिपोर्ट के मुताबिक यह बात अब तक रहस्य बनी हुई है कि यह सिकाडा कीट हर बार 13 या 17 साल बाद ही क्यों खुली हवा में विचरण करते दिखाई देते हैं। कुछ वैज्ञानिक दावा करते हैं कि यह शिकारी कीटों के चक्र से बचने के लिए खुले वातावरण में आ जाते हैं।…NEXT
Read more:
कोरोना के बाद रहस्यमयी बीमारी का शिकार बन रहे बच्चे, कई देशों में फैला संक्रमण
लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ
खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट
Read Comments