Menu
blogid : 26149 postid : 2980

स्वतंत्रता दिवस पर 926 जांबाजों को मिलेंगे वीरता पदक, जानें सबसे ज्यादा किस राज्य के जवानों के​ हिस्से आए पदक पुरस्कार

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Aug, 2020

 

 

देश के लिए अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले पुलिस कर्मियों और विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों को अलग अलग श्रेणी के सम्मान पदक प्रदान किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन पदकों का वितरण किया जाएगा। इन पदकों के लिए 926 जांबाज जवानों को चुना गया है। सबसे ज्यादा पदक उत्तर प्रदेश के जवानों को मिलने वाले हैं।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

 

अदम्य साहस और वीरता के लिए दिए जाएंगे पदक पुरस्कार
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2020 के लिए कुल 926 पदक पुरस्कारों की सूची जारी की है। यह पदक पुरस्कार पुलिस कर्मियों, बीएसफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, सीआईएसफ, असम राइफल्स समेत अन्य सुरक्षाबलों के जांबाज जवानों को उनकी अदम्य सेवा और वीरता के लिए प्रदान किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

पुलिस, बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षाबलों के जवानों ने जीते पदक
रिपोर्ट के मुताबिक सभी पदक पुरस्कारों को अलग अलग श्रेणी के लिए विभाजित किया गया है। 215 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। जबकि, विशिष्‍ट सेवा के लिए 80 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा मेधावी सेवा के लिए 631 जवानों को पुलिस पदक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

राज्यों में सबसे ज्यादा यूपी और जम्मू कश्मीर को
गृह मंत्रालय की पदक पुरस्कारों की सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 102 पदक उत्तर प्रदेश और 94 पदक जम्मू कश्मीर के जवानों को प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के 23 जांबाजों को वीरता पुलिस पदक, 6 जांबाजों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 73 जवानों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जम्मू कश्मीर के 81 जवानों को वीरता पुलिस पदक, 12 को पुलिस पदक और 1 जांबाज को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

 

 

 

सुरक्षाबलों में सबसे ज्यादा पदक सीआरपीएफ और बीएसएफ को
पदक सूची में सुरक्षाबलों में सबसे ज्यादा पदक पाने वाले जवान सीआरपीएफ और बीएसएफ के हैं। सीआरपीएफ के 55 जांबाजों को वीरता पुलिस पदक मिलेगा। जबकि, 4 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 59 जवानों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह बीएसएफ के 1 जवान को वीरता पुलिस पदक, 5 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 जवानों को पुलिस पदक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।…NEXT

 

 

 

Read more:

एक ऐसी लड़की की सक्सेस स्टोरी जो आपको निराशा के गहरे कुएं से पलभर में बाहर ले आएगी

5 हजार साल पुराने दो बर्फ के पहाड़ गायब होने से खलबली, तलाश में जुटी वैज्ञानिकों की टीम

कैदियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली खतरनाक बिल्ली जेल से फरार

दुनिया के सबसे बहादुर चिंपैंजी ने ‘ग्रेजुएशन’ पूरा किया, अनोखी खूबी वाला इकलौता एनीमल

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh