Menu
blogid : 26149 postid : 414

लोकप्रियता में पीएम मोदी को टक्कर दे रहे हैं धोनी, विराट और सचिन हैं पीछे

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंग्र सिंह धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन उनके चाहनेवाले आज भी उन्हें क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। भले ही धोनी का बल्ला शांत हो लेकिन उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। दरअसल एक सर्वे आया है जिसमें ये बात साबित हो गई है कि धोनी की लोकप्रियता सचिन और विराट से कहीं अधिक है। बता दें ये सर्वे YouGov ने किया है, यह सर्वे इस साल की शुरुआत में किया गया था।  जिसका नतीजा अब सामने आया है, सर्वे में करीब 40 लाख से ज्यादा लोग शामिल थे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Jul, 2018

 

 

धोनी आज भी हैं लोगों की पंसद

YouGov के एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि भारतीयों में धोनी दूसरे सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले शख्स हैं, धोनी के आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वेबसाइट प्रत्येक वर्ष सर्वे करती है, जिसमें वह बताती है कि भारत में सबसे ज्यादा किसे पंसद किया जाता है।

 

 

कोहली और सचिन हैं इस स्थान पर

सर्वे के मुताबिक जहां सचिन तेंदुलकर छठें स्थान पर काबिज हैं, वहीं विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं। वैसे सर्वे में यह भी सामने आया है कि लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहेम की भी भारत में काफी लोकप्रियता है।

 

 

धोनी हैं सबसे सफल कप्तान

धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंट- वर्ल्ड टी-20, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 2009 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया।…Next

 

Read More:

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर बन रही फि‍ल्‍म में इस किरदार में नजर आएंगे परेश रावल

जर्मनी की फुटबॉल टीम में विवाद, इस खिलाड़ी ने देश की टीम को कहा अलविदा

तीन महीने से ज्यादा मैदान से दूर रहेंगे ऋिद्धिमान साहा! सर्जरी के लिए जाएंगे ब्रिटेन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh