Menu
blogid : 26149 postid : 1865

दुनिया से कटा हुआ आइलैंड जहां आने से पहले सरकार से लेनी पड़ती है अनुमति, यहां हो जाती है रहस्यमय मौत!

दुनिया में वैसे तो कई चीजें हैं जिनका रहस्य न इंसान खोज पाया और ना ही विज्ञान खोज पाया है। आपने डरावने घर, किले या गढ़ के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने ये कभी सुना है कि पूरा का पूरा आइलैंड ही भुतहा और डरावना हो गया। दरअसल, उत्तरी इटली की वेनेटियन लगून्स में स्थित ‘आईसोल ला गैओला आइलैंड’ ऐसा आईलैंड हैं जहां जाना अपनी मौत को बुलावा देने के बराबर है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस आईलैंड की कहानी-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal3 Sep, 2019

 

 

iland mystr

 

शापित आईलैंड में से एक

ऐसा माना जाता है कि यह आईलैंड शापित है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस आईलैंड के सभी ऑनर की किसी न किसी कारण रहस्यमय मौत हो जाती है। यहां पर हर किसी को आने की अनुमति भी नहीं है। यहां आने वाले सरकार को सूचना देकर आते हैं।

 

gaiola-island

 

 

यहां से जिंदा लौट पाना मुश्किल

उत्तरी इटली की वेनेटियन लगून्स में स्थित इस आइलैंड पर जाना प्रतिबंधित है। सरकार ने लोगों के जाने पर बैन लगाया है सिर्फ शराब बनाने के लिए जरूरी फसल के समय पर ही लोग यहां जाते हैं। मछुआरे भी इसके पास मछली पकड़ने नहीं जाते। उनके जाल में कई बार मरे हुए इंसानों की हड्डियां फंस जाती है।

 

mystery iland

 

 

आईलैंड के ऑनर की हो जाती है मौत

ये आईलैंड शापित इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस आईलैंड के सभी ऑनर की किसी ना किसी कारण मौत हो गई या फिर उनका भारी नुकसान हुआ। 1920 में स्विस ऑनर हैन्स ब्राउन की अचानक मृत्यु हो गई और उनकी बॉडी एक कारपेट में लिपटी हुई मिली।

 

 

The_Gaiola_

 

 

जिसने खरीदा आइलैंड उसने बुलाई आफत

इसी तरह जर्मनी के ओटो ग्रूनबैक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। इस आईलैंड के एक अन्य ऑनर जो कि इंडस्ट्रलिस्ट थे, उन्होंने स्विटजरलैंड के मेंटल अस्पताल में आत्महत्या कर ली थी। मल्टी बिलिनियर पॉल गेटी ने इस आईलैंड को खरीदा, तो उनके घर में भी अनहोनी घटनाएं होने लगी उनका पोता लापता हो गया। इस आईलैंड का आखिरी मालिक अब जेल में है।

 

 

Isola_la_Gaiola

 

 

रात के अंधेरे में कोई नहीं रूकता

वैसे तो इस आईलैंड पर लोगों का जाना मना है और जो अपनी जान जोखिम में डालकर गए, उन्होंने यहां रात बिताने की हिम्मत कभी नहीं की कहा जाता है कि कई लोग जो इस आइलैंड में रिर्सच करने गए थे वो आजतक वापस नहीं लौटे। इस आईलैंड को शापित माना जाता है इसलिए ये हमेशा के लिए वीरान हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि यहां आत्माएं भटकती है, शायद इसलिए यह जगह शापित हैलेकिन इस आइलैंड के शापित होने में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है।..Next

 

Read more

फोन उठाते ही क्यों बोलते हैं ‘हैलो’, इतिहास की इस लव स्टोरी में छिपी है वजह

साहिबा-मिर्जा की प्रेम कहानी में आखिर साहिबा को क्यों कहा जाता है धोखेबाज

एक ऐसे ऋषि की कहानी जिन्होंने कभी किसी स्त्री को नहीं देखा था और जब देखा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh