Menu
blogid : 26149 postid : 3066

दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप में हर पांचवां शख्स बीमार, कोरोना नहीं इस जानलेवा बीमारी ने चपेट में लिया

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Aug, 2020

 

इन दिनों दुनियाभर में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई हुई है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप का हर पांचवां शख्स गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया है। हृदय की इस बीमारी के कारण यहां के हालात बदतर होते जा रहे हैं। कोरोना के चलते यह स्थिति इस रिफ्यूजी कैंप के लिए तबाही का सबब बन सकती है।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप का हाल खराब
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में म्यांम्यार के रखाइन प्रांत में दंगों के बाद करीब 7 लाख रोहिंग्या मुसलमान वहां से जान बचाकर बांग्लादेश पहुंच गए। इन्हें बांग्लादेश ने कॉक्स बाजार इलाके में शरण दी। पिछले 3 सालों से इन रोहिंग्या को सकुशल उनके वतन म्यांमार भेजने की कोशिशें चल रही हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

हर पांचवां व्यक्ति जानलेवा बीमारी से ग्रस्त
रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वालों की जांच के दौरान पता चला है कि हर पांचवां शख्स फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। कॉक्स बाजार में मेडिकल हेल्प कर रही इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज ने कहा कि दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले इस रिफ्यूजी कैंप में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

अन्य खतरनाक बीमारियों ने भी चपेट में लिया
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले लोग फेफड़ों की बीमारी के अलावा कुपोषण, डायरिया जैसी अन्य खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना महामारी के समय में रिफ्यूजी कैंप की स्थिति पर चिंता जताई है।

 

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

 

कोरोना फैलने पर व्यापक जनहानि का खतरा
अलजजीरा के मुताबिक कॉक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप की आबादी 6 लाख के करीब है। यहां अब ​तक 82 लोग कोरोनाग्रस्त पाए गए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। वर्तमान हालात को देखते हुए विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि यदि कोरोना बढ़ता है तो यहां बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती है। इसकी वजह लोगों के फेफड़े और इम्यून सिस्टम का कमजोर होना है।…NEXT

 

 

 

Read more:

एशिया का सबसे अभागा देश जहां बच्चों को जिंदा रहने के लिए बेचने पड़ रहे अपने खिलौने

ऐसा गांव जहां पेड़ों पर लग रही क्लास, टहनियों पर बैठकर पड़ते हैं बच्चे

ऐसी साइकिल जिसके पीछे दुनिया पागल है, जानें 4 महीने में बनी खास साइकिल की विशेष बातें

वैज्ञानिकों ने खोज लिया विश्व का सबसे पुराना बिस्तर, कीड़ों से बचने के तरीके पर दुनिया हैरान

5 हजार साल पुराने दो बर्फ के पहाड़ गायब होने से खलबली, तलाश में जुटी वैज्ञानिकों की टीम

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh