Menu
blogid : 26149 postid : 2836

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan28 Jul, 2020

 

एक साल के अंदर 300 करोड़ जीव जंतुओं की जिंदगी तबाह हो गई है। इनमें से ज्यादातर की मौत हो गई है या फिर उन्हें विस्थापित कर दिया गया है। नई रिपोर्ट के ये आंकड़ों पशु प्रेमियों के बेहद दुखद हैं। इसे आधुनिक इतिहास में पशुओं की सबसे बड़ी त्रासदी बताया जा रहा है।

 

 

Image courtesy : Aljazeera Twitter

 

 

आस्ट्रेलिया के जंगलों की आग से मची तबाही
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक 2019—20 के दौरा आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने वन्य जीवन को तबाह कर दिया है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि इस आग से करीब 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी नर्क बन गई। इनमें से ज्यादातर की मौत हो गई और कई को विस्थापित करना पड़ा है।

 

 

Image courtesy : Aljazeera Twitter

 

 

रेंगने वाले जीवों पर सबसे ज्यादा संकट
आस्ट्रेलिया के कई विश्वविद्यालयों के साइंटिस्ट ने अपने अध्ययन में पाया है कि पिछले साल लगी आग से सबसे ज्यादा नुकसान रेंगकर चलने वाले जंतुओं को हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 246 करोड़ सरीसृप यानी रेंगने वाले जीवों को नुकसान हुआ है। जबकि, 18 करोड़ पक्षी, 14.3 करोड़ स्तनधारी पशुओं को तबाही का सामना करना पड़ा है।

 

 

Image courtesy : Aljazeera Twitter

 

 

5 करोड़ मेंढकों की जिंदगी नर्क बनी
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 5.1 करोड़ मेंढकों को भारी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि कितने जानवरों की मौत आग के कारण हुई है। क्योंकि बड़ी संख्या में आग से बचकर निकले जानवर बाद में भूख और प्यास की वजह से मौत का शिकार बन गए।

 

 

 

 

30 मनुष्यों की मौत, हजारों मकान खाक
सिडनी विश्वविद्यालय में इकोलॉजी के प्रोफेसर क्रिस डिकमैन के मुताबिक 44400 स्क्वॉयर भूभाग में लगी आग से जानवरों के अलावा 30 से ज्यादा मनुष्यों की भी मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों की संख्या में घर जलकर नष्ट हो गए हैं। इसे आस्ट्रेलिया के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताया गया है।…NEXT

 

 

 

 

Read more:

इन क्यूट हरे सांपों को पकड़ना सबसे मुश्किल, बिना तकलीफ दिए डसने में माहिर

पाकिस्तान में कैद हाथी ने कोर्ट से जीत ली आजादी की लड़ाई, अब कंबोडिया के जंगलों में स्वतंत्र जिएगा

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh