नए साल के स्वागत के लिए पूरी दुनिया तैयार है। 31 दिसंबर की रात में 12 बजते ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन शुरू हो जाता है। भारत के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और बंगलौर जैसे मेट्रो शहरों में खूब धूमधाम के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट किया जाता है। सबसे पहले न्यूजीलैंड के कीरीबीती और समोआ के टोंगा आईलैंड में 12 बजते हैं, इसलिए वहीं पर सबसे पहले न्यू ईयर सेलीब्रेशन किया जाता है। वहीं, भारत से पहले बांग्लादेश और नेपाल में न्यू ईयर सेलीब्रेशन होता है।
रोम से जश्न की शुरुआत
सिविल रोमन कैलेंडर के मुताबिक 153 BCE (ईसा पूर्व) सबसे पहले 1 जनवरी को न्यू ईयर सेलीब्रेशन की शुरुआत हुई थी। हालांकि, तब 1 जनवरी की बजाय 1 मार्च नए साल का जश्न मनाए जाने की परंपरा थी। जूलियस सीजर ने सौर आधारित कैलेंडर में 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत की परंपरा को आगे बढ़ाया। मध्युगीन यूरोप में भी इसी दिन को नए साल का जश्न शुरू हो गया जो अब तक जारी है।
24 डिफरेंट टाइम जोन
ग्रेगोरियन कैलेंडर में 1 जनवरी को ही नए साल की शुरुआत मानी गई है। पूरी दुनिया में 1 जनवरी को ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन की परंपरा है। हालांकि, दुनिया भर में 24 अलग अलग टाइम जोन होने के चलते कई देशों में इस तारीख में 24 घंटे का फासला पाया जाता है। यूनीवर्सल टाइम कोआडिनेशन के अनुसार डिफरेंट टाइम जोन के चलते कई देशों में समय में एक दूसरे से प्लस माइनस की स्थिति बन जाती है।
न्यूजीलैंड में सबसे पहले सेलीब्रेशन
यूनीवर्सल टाइम कोआडिनेशन के अनुसार डिफरेंट टाइम जोन के कारण सबसे पहले न्यूजीलैंड के कीरीबाती आईलैंड में 31 दिसंबर की रात में सभी सुईयां 12 पर पहुंचती हैं। इसलिए यहां ही सबसे पहले न्यू ईयर सेलीब्रेशन शुरू होता है। हालांकि, कई लोग सिडनी हार्बर में आतिशबाजी और रोशनी को ही असली न्यू ईयर की शुरुआत मान लेते हैं।
अमेरिका में सबसे अंत में आता है नया साल
यूटीसी के तहत कीरीबीती की तरह ही समोआ के टोंगा आईलैंड में भी एकसाथ 12 बजते हैं। इस तरह समोआ के टोंगा और न्यूजीलैंड के कीरीबीती में सबसे पहले न्यू ईयर सेलीब्रेट होता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में, फिर जापान और साउथ कोरिया में नए साल का जश्न मनता है। साउथ कोरिया के बाद चीन और फिलीपींस, इंडोनेशिया और थाईलैंड में न्यू ईयर की शुरुआत होती है।
बांग्लादेश, नेपाल के बाद भारत में नया साल
भारत में कई ऐशियाई देशों के बाद न्यू ईयर सेलीब्रेशन शुरू होता है। भारत से पहले बांग्लादेश, नेपाल में 31 दिसंबर की रात 12 बज जाते हैं। सबसे अंत में 31 दिसंबर को रात के 12 अमेरिका के बाकेर आईलैंड पर बजते हैं। इसलिए सबसे अंत में यानी लगभग अगले दिन यहां न्यू ईयर की शुरुआत होती है।…Next
Read more:
रतन टाटा आज भी हैं कुंवारे, इस वजह से कभी नहीं की शादी
हर रोज 10 में 9 लोगों की मौत फेफड़ों की बीमारी सीओपीडी से, एक साल में 30 लाख लोगों की गई जान
टीपू सुल्तान ने ऐसा क्या किया जो कहलाए फॉदर ऑफ रॉकेट, जानिए कैसे अंग्रेजों के उखाड़ दिए पैर
Read Comments