Menu
blogid : 26149 postid : 2906

जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के लिए मां ने बनाई सुरंग, उम्रकैद की सजा काट रहा था बेटा, जानिए आगे क्या हुआ

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 Aug, 2020

 

हर मां को अपने बेटे से बेइंतहा प्यार होता है। लेकिन, एक ऐसी मां भी है जिसने अपने हत्यारे बेटे को बचाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, मां ने उम्रकैद की सजा पाए बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए 35 फीट लंबी सुरंग बना ली। यह सुरंग जेल के मुख्य बाहरी दीवार के नजदीक तक पहुंच गई थी।

 

 

Image Courtesy : Daily Mail

 

 

51 साल की महिला का कारनामा
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के दक्षिणी जपोरिझिया क्षेत्र की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बेटे को जेल से फरार कराने के लिए 51 साल की बुजुर्ग मां ने सुरंग बनाने का खाका तैयार किया। इसके लिए उसने जेल के नजदीक किराए पर एक घर लिया। उसका बेटा हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

 

 

Image Courtesy : Daily Mail

 

 

3 सप्ताह में 10 फीट गहरी और 35 फीट लंबी सुरंग खोदी
रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग ने कुदाल समेत अन्य खुदाई की सामग्री ली और 10 फीट गहरी सुरंग खोदनी शुरू कर दी। 3 सप्ताह तक लगातार खुदाई से वह 35 फीट दूरी तक सुरंग खोदने में कामयाब हो गई। यह सुरंग ठीक जेल की मुख्य दीवार तक पहुंच गई।

 

 

 

Image Courtesy : Daily Mail

 

 

जेल की मुख्य दीवार तक पहुंचा दी सुरंग
जेल के एक गार्ड ने बताया कि महिला के पास एक लकड़ी से बनी पहियों वाली ट्रॉली थी। जिससे वह खुदाई में निकलने वाली मिट्टी को बहुत जल्द बाहर निकालने में कामयाब रही। वह सारी मिट्टी किराए के घर में बने गैराज में डंप कर रही थी। लेकिन, जैसे ही वह दीवार के नजदीक पहुंची तो पकड़ी गई।

 

 

 

 

पुलिस ने खुदाई के उपकरण बरामद किए, महिला को जेल
सुरक्षागार्डों ने बताया कि जेल की मुख्य दीवार के नजदीक की मिट्टी के हिलने और टुकड़ों को हटते देखा तो वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। मिट्टी हटाकर देखा गया तो बुजुर्ग महिला पकड़ में ​आ गई। उसने 35 फीट लंबी सुरंग बना रखी थी। पुलिस ने महिला के किराए वाले घर से खुदाई करने वाले उपकरण बरामद कर लिए हैं। महिला को आपराधिक कार्य करने के लिए जेल भेज दिया गया है।…NEXT

 

 

 

 

Read more:

कैदियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली खतरनाक बिल्ली जेल से फरार

दुनिया के सबसे बहादुर चिंपैंजी ने ‘ग्रेजुएशन’ पूरा किया, अनोखी खूबी वाला इकलौता एनीमल

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

इन क्यूट हरे सांपों को पकड़ना सबसे मुश्किल, बिना तकलीफ दिए डसने में माहिर

पाकिस्तान में कैद हाथी ने कोर्ट से जीत ली आजादी की लड़ाई, अब कंबोडिया के जंगलों में स्वतंत्र जिएगा

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh