Menu
blogid : 26149 postid : 736

फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में प्रियंका का नाम दुनिया की पावरफुल महिलाओं में शामिल, सलमान बने सबसे अमीर सेलिब्रिटी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आलीशान शादी के अलावा एक और वजह से दुनिया भर में चर्चा का विषय बन रही है। फोर्ब्स ने 2018 की वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल 100 वुमेन की लिस्ट रिलीज की है। इसमें भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में दुनिया की सबसे पावरफुल वुमन की लिस्ट में प्रियंका इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। उन्हें फोर्ब्स की पावरफुल वुमेन की ओवरऑल लिस्ट में 94वां रैंक मिला है, वहीं मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में15वां रैंक हासिल हुआ है। प्रियंका के फैंस के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का वक्त है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal7 Dec, 2018

 

 

विनफ्रे ओपरा ने किया पहले पायदान पर कब्जा
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में पहले पायदान पर ओपरा विनफ्रे हैं। लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा भारत से रोशनी नाडर मल्होत्रा, शोभना भरतिया, किरण मजूमदार शॉ के नाम हैं। पावरफुल वूमन की लिस्ट में जहां प्रियंका ने बाजी मारी है। वहीं फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट में प्रियंका की रैंकिंग गिरी है। एक्ट्रेस को 18 करोड़ की इनकम के साथ 49वां रैंक मिला है। पिछले साल आई फोर्ब्स की इंडियन सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट में एक्ट्रेस को 7वां रैंक मिला था।

 

 

कमाई के मामले में सलमान निकले सबसे आगे
कमाई के मामले में फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सलमान लगातार तीसरे साल फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में खान 253.25 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।
दूसरे पायदान पर रहे विराट कोहली  कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी सालाना कमाई 228.09 करोड़ है। पिछले साल से उन्होंने 116.53 प्रतिशत ज्यादा कमाई इस साल की है…Next

 

 

Read More :

भगवान विष्णु से बदला लेने के लिए इस राक्षस ने बदल दिया इस शहर का नाम, आज भी है मौजूद

नोबेल पुरस्कार की कैसे हुई शुरुआत, कितने भारतीयों को अभी तक मिल चुका है नोबेल

इंसान होने के नाते जानवरों के प्रति भी है आपकी जिम्मेदारी, भारत में जानवरों की सुरक्षा के लिए ये है कानून

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh