Menu
blogid : 26149 postid : 826

1 जनवरी को देश में जन्मे 69000 बच्चे, दुनिया भर में गूंजी इतनी किलकारियां

1 जनवरी को जिनका भी जन्मदिन होता है, उनके बारे में अक्सर ये कहकर मजाक उड़ाया जाता है कि उनका जन्मदिन फर्जी है या बस सर्टिफिकेट पर लिखा हुआ है, लेकिन हमेशा ये बात सच नहीं होती. नए साल पर 69000 परिवारों को नए साल का तोहफा मिला है। साल के पहले दिन जहां पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में 69,944 जन्मे।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Jan, 2019

 

 

वहीं राजधानी दिल्ली में दो बच्चों ने जन्म लिया। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रात 12 बजकर 20 मिनट पर एक बिटिया ने जन्म लिया, वहीं इसी अस्पताल में दूसरी बेटी ने तड़के 4 बजकर 14 मिनट पर जन्म लिया। ये आंकड़े यूनिसेफ की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

 

दुनिया के 10 देशों में पहले नम्बर पर भारत
यूनीसेफ ने एक रिपोर्ट में अनुमानित आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बताया गया है कि साल के पहले दिन दुनिया में 3 लाख 95 हजार बच्चों ने जन्म लिया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में इसी दिन 69,944 बच्चे पैदा हुए। इसके अनुसार दुनिया के टॉप 10 देशों में भारत पहले स्थान पर है। जबकि चीन 44,940 बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 2018 की अपेक्षा इस बार चीन में 180 बच्चों की वृद्धि हुई है। वहीं भारत में 874 बच्चे ज्यादा हुए। साल 2018 में भारत में 69,070 और दूसरे नंबर पर चीन (44,760) था।

 

 

2017-16 में 24 घंटे के अंदर इतने बच्चों की हुई थी मौत
यूनिसेफ के अनुसार साल 2016 में हर दिन अनुमानित 2,600 शिशुओं की मौत जन्म के 24 घंटे के भीतर ही हो गई थी। वहीं 2017 में दुनिया में 10 लाख शिशुओं की मौत जन्म के कुछ ही घंटे के दौरान हुई। जबकि 25 लाख बच्चे पहले माह में ही मौत के शिकार हुए। ज्यादातर बच्चों की मौत के पीछे प्री मैच्योर, गर्भावस्था के दौरान परेशानी और संक्रमण मुख्य वजहें रही…Next 

 

Read More :

देश की सबसे उम्रदराज यू-ट्यूबर ‘कुकिंग क्वीन’ मस्तनम्मा का निधन, 1 साल में बन गए थे 12 लाख सब्सक्राइबर्स

20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन

1.23 अरब रुपये की है दुनिया की यह सबसे महंगी लग्जरी सैंडिल, इसके आगे कीमती ज्वैलरी भी फेल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh