Menu
blogid : 26149 postid : 867

भारत में 9 अमीरों के पास 50% लोगों से ज्यादा संपत्ति, 2018 में देश में बने 18 नए अरबपति

रजनीकांत की फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ में एक सीन में रजनीकांत कहते हैं ‘अमीर और ज्यादा अमीर होता जा रहा है और गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है’। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सच ही दिखती है। Oxfam की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की करीब आधी आबादी की आर्थिक ग्रोथ बीते साल काफी कम गति से आगे बढ़ी। 50 फीसदी से अधिक लोगों की संपत्ति में तीन फीसदी के हिसाब से इजाफा हुआ। वहीं अगर वैश्विक तौर पर देखें, तो दुनिया के करोड़पतियों की संपत्ति में प्रतिदिन 12 फीसदी के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई। जबकि दुनियाभर में मौजूद गरीब लोगों की संपत्ति में 11 फीसदी का घाटा देखने को मिला है। देश के सबसे अधिक नौ अमीरों के पास कुल जनसंख्या के 50 फीसदी अधिक लोगों से ज्यादा संपत्ति है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal21 Jan, 2019

 

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

रिपोर्ट से जुड़ी खास बातें
भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में 2018 में प्रति दिन करीब 2200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। देश की जनसंख्या के कुल 1 फीसदी लोगों की संपत्ति बीते साल 39 फीसदी के अनुसार बढ़ी है। दुनिया में करीब 26 लोग ऐसे हैं जिनके पास 3.8 बिलियन लोगों से भी अधिक संपत्ति है। पिछले साल ये आंकड़ा 44 का था। उदाहरण के तौर पर अमेजन के फाउंडर Jeff Bezos के पास अभी 112 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो कि इथोपिया जैसे देश के कुल हेल्थ बजट के बराबर है। जहां पर 115 मिलियन की जनसंख्या है। अगर भारत में देखें तो 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77. 4 फीसदी संपत्ति है, इनमें भी एक फीसदी के पास कुल 51. 53 फीसदी संपत्ति है। जबकि 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4. 8 फीसदी संपत्ति है।

 

 

दुनिया में करीब 26 लोग ऐसे हैं जिनके पास 3. 8 बिलियन लोगों से भी अधिक संपत्ति है। पिछले साल ये आंकड़ा 44 का था। उदाहरण के तौर पर अमेजन के फाउंडर Jeff Bezos के पास अभी 112 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो कि इथोपिया जैसे देश के कुल हेल्थ बजट के बराबर है। जहां पर 115 मिलियन की जनसंख्या है। अगर भारत में देखें तो 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है, इनमें भी एक फीसदी के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है। जबकि 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4. 8 फीसदी संपत्ति है।

 

2018 में बने कुल 18 नए अरबपति
रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 अमीर बढ़ेंगे। 2018 में भारत में करीब 18 नए अरबपति बने हैं, देश में इनकी कुल संख्या अब 119 हो गई है। जिनके पास 28 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है…Next

 

Read More :

आज के 1945 में हुई थी यूनेस्को की स्थापना, जानें इसका इतिहास और रोचक बातें

इस कलाकार ने किया है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण, इससे पहले बना चुके हैं महान हस्तियों की मूर्तियां

श्राद्ध से मिलता-जुलता है मेक्सिको में बनाया जाने वाला ‘डे ऑफ डेड’ फेस्टिवल, इसे कहते हैं आत्माओं का दिन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh