Menu
blogid : 26149 postid : 2486

दूसरे विश्वयुद्ध में लड़े 95 साल के बुजुर्ग ने कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ी, पूरी दुनिया कर रही सैल्यूट

दूसरे विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की ओर जंग लड़ने वाले बुजुर्गु ने अब 95 साल की उम्र में कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ दी है। उनकी इस मुहिम में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ आ रहे हैं। वेटरन फाइटर की इस मुहिम को दुनियाभर के लोगों ने अपना समर्थन देते हुए सैल्यूट किया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan28 May, 2020

 

 

 

 

95 साल की उम्र में दौड़ के कारण चर्चा में आए
घाना देश के ​95 साल के बुजुर्ग जोसेफ हैमंड इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं। इसके लिए वह रोजाना रेस लगा रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम करते हुए लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

 

 

 

 

कोरोना को हराने के लिए मैदान में आए
रिपोर्ट के मुताबिक घाना में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। हर दिन कोरोना मरीजों की मौत हो रही है और नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में घाना के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे मेडिकल स्टॉफ भी बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित हो गए।

 

 

 

 

रोजाना दौड़ रहे और फंड की अपील कर रहे
स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना की चपेट में आने के पीछे पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का न होना है। इस समस्या को दूर करने के इरादे से जोसेफ ने इस उम्र में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए दौड़ शुरू की है। वह रोजाना करीब 3.2 किलोमीटर दौड़ करते हैं और लोगों को फंड देने की अपील करते हैं।

 

 

 

 

75 साल पहले लड़ा था विश्वयुद्ध
जोसेफ कहते हैं कि वह दूसरे विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की ओर से जंग लड़ चुके हैं। उस जंग को 75 हो गए हैं अब हमारे सामने कोरोना महामारी दुश्मन बनकर खड़ी है। इसे हराने के लिए मैं मैदान में उतर पड़ा हूं। स्थानीय सरकार ने उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है। वह घाना में नेशनल हीरो की पहचान रखते हैं।…NEXT

 

 

 

Read more:

कोरोना से जंग के लिए मैदान में उतारे गए रोबोट, जांच से लेकर दवा पहुंचाने तक हर काम चुटकियों में करेंगे

कोरोना के बाद रहस्यमयी बीमारी का शिकार बन रहे बच्चे, कई देशों में फैला संक्रमण

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh