Menu
blogid : 26149 postid : 564

20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरूवार को दो दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है। पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम तक भारत पहुंचेंगे, जिसके बाद शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
ऐसे में पुतिन से जुड़े किस्से और उनकी लग्जीरियस लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आइए, जानते हैं आखिर किन बातों के लिए मशहूर है पुतिन।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal4 Oct, 2018

 

 

कुछ वक्त पहले फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी उन्हें जगह मिली थी। एक रिर्पोट में दावा किया गया है कि पुतिन दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक हैं और उनके पास करीब 13,00,000 करोड़ रुपये की दौलत है।

लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके हैं पुतिन

अपने एक इंटरव्यू में पुतिन ने बताया था कि वो KGB के लिए बतौर अंडर-कवर एजेंट काम कर रहे थे। पुतिन ने बताया कि फिल्में देखकर उनके अंदर जासूस बनने की इच्छा पैदा हुई। दिलचस्प है कि 1985 से 1990 तक पुतिन एक अंडर-कवर जासूस थे और फिर सोवियत के पतन के बाद वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए KGB से रिटायर हुए। इसके बाद फिर 90 के दशक में उन्होंने दोबारा FSB के प्रमुख की हैसियत से भी काम किया। KGB खत्म होने के बाद FSB रूस की खुफिया एजेंसी थी।

 

 

बचपन में जासूस बनना चाहते थे पुतिन
1975 में KGB के साथ जुड़े थे। पुतिन का कहना है कि KGB के लिए काम करना उनका बचपन का सपना था। पुतिन ने बताया था कि “KGB में शामिल होने की इच्छा से ही मैंने कानून की पढ़ाई की। मैं जब स्कूल में पढ़ता था, तब एक दिन अकेला ही लेनिनग्राद (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग) स्थित KGB ऑफिस पहुंच गया। मैंने वहां अधिकारियों से पूछा कि KGB में शामिल होने के लिए क्या करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे उच्च शिक्षा हासिल करनी होगी और कानून की भी पढ़ाई करनी होगी।“ इसके बाद जब पुतिन ने कानून की पढ़ाई खत्म की, तब KGB ने खुद उन्हें संपर्क कर उनके सामने नौकरी का प्रस्ताव रखा।

 

 

20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक पुतिन
पुतिन के पास करीब 20 आलीशान घर हैं, उनके पास यूरोप में कई घर हैं। फिनलैंड, मास्को दक्षिण-पूर्वी यूरोप के ब्लैक सी कोस्ट सहित 20 घरों के मालिक हैं पुतिन। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनका एक बंगला जो बन रहा है उसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर है।
राष्ट्रपति पुतिन के पास एक-दो नहीं, बल्कि कुल 58 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें 15 हेलिकॉप्टर भी शामिल है, पुतिन के Ilyushin Il-96 एयरक्राफ्ट का एक मॉडल है। कहा जाता है कि इसके टॉयलेट में पुतिन ने करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए थे।एयरक्राफ्ट के साथ ही पुतिन को कारों का भी बेहद शौक है, इसलिए उनके पास 700 अल्ट्रा लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके पास दुनिया की कई महंगी और नायाब कारें हैं। 58 एयरक्राफ्ट और 700 कारों के मालिक पुतिन के पास करीब 4 याट्स भी हैं जिनमें से एक उन्हें रूस के अरबपति ने गिफ्ट की थी।

 

 

 

खतरों के खिलाड़ी हैं पुतिन
पुतिन को खतरनाक स्टंट के लिए भी जाना जाता है। अगस्त 2010 में पुतिन ने वेस्टर्न रशिया में लगी आग से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला था, उन्होंने विमान से आग बुझाने का काम भी किया…Next

 

 

Read More

Google पर सर्चिंग तो बहुत की होगी लेकिन कभी ट्राई किए हैं ये मैजिकल ट्रिक्स

1.23 अरब रुपये की है दुनिया की यह सबसे महंगी लग्जरी सैंडिल, इसके आगे कीमती ज्वैलरी भी फेल

2050 तक यंग इंडिया बन जाएगा ओल्ड इंडिया, पांच में से एक आदमी की हो पाएगी 65 साल उम्र

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh