Menu
blogid : 26149 postid : 88

राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ’ अभियान पर क्या हैं आपके विचार, लिखें ब्लॉग

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘संविधान बचाओ’ का नारा देते हुए सोमवार को एक अभियान शुरू किया। यह अभियान अगले साल संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक चलेगा। इसके तहत कांग्रेस पार्टी दलितों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर देश भर के दलितों के साथ चर्चा करेगी। वहीं, इस अभियान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र को गुमराह करने वाला और वंशवाद को बढ़ावा देने वाला बताया है।

 

 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस का उद्देश्य संविधान बचाना नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाना है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक विफल नेता हैं, इसलिए वे इस प्रकार के मुद्दे उठा रहे हैं। यह संविधान बचाओ नहीं, राहुल बचाओ अभियान है।

 

सियासी गलियारों की इस हलचल को लेकर देश भर में चर्चा है। इस मुद्दे को लेकर सभी के अपने-अपने राय हैं। आपके मन में भी इसे लेकर कुछ विचार आए होंगे। आप अपने विचार जागरण जंक्शन पर ब्लॉग लिखकर लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

 

 

नोट- ब्‍लॉग लिखते समय इतना अवश्‍य ध्‍यान रखें कि आपके शब्‍द और विचार अभद्र, अश्‍लील व अशोभनीय न हों तथा किसी की भावनाओं को चोट न पहुंचाते हों।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh