Menu
blogid : 26149 postid : 2897

कुत्ते-बिल्ली के बाद इस जानवर में मिला कोरोना वायरस, महामारी विकराल होने के डर से 10 लाख मारे गए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 Aug, 2020

 

 

कोरोना वायरस ने मनुष्यों के बाद अब जानवरों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अभी तक पालतू कुत्ते और बिल्ली में वायरस का संक्रमण देखा गया था। लेकिन, अब एक और पालतू एनीमल पर इस वायरस ने हमला बोल दिया है। इसके बाद से अथॉरिटी ने 10 लाख एनीमल्स को मारने का आदेश दिया है। जबकि, संक्रमण के डर से बड़े पैमाने पर इन्हें मारा भी जा चुका है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

स्पेन और नीदरलैंड में ऊदबिलाव में मिला वायरस
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन और नीदरलैंड में ऊदबिलाव प्रजनन केंद्रों में कई ऊदबिलाव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रजनन केंद्रों में मौजूद 10 में एक ऊदबिलाव कोरोना पॉजिटिव मिला है। खास बात ये है कि इन प्रजनन केंद्रों में काम करने वाले कई कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 

 

 

ऊदबिलाव प्रजनन केंद्र के कर्मचारी भी संक्रमित मिले
रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन के नॉर्थइस्टर्न इलाके के एक गांव में रहने वाले 500 लोगों में से 14 लोग मई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह सभी ऊदबिलाव प्रजनन केंद्रों में कार्यरत थे। इन प्रजनन केंद्रों के ऊदबिलाव भी कोरोना से संक्रमित मिले थे। प्रजनन केंद्रों को शटडाउन कर दिया गया था। बावजूद दो अन्य कर्मचारी बाद में भी संक्रमित पाए गए।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

10 लाख ऊदबिलाव को मारने के आदेश
संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए स्थानीय अथॉ​रिटी ने प्रजनन केंद्रों में मौजूद करीब 92 हजार ऊदबिलाव को मारने के आदेश दिए। इसी तरह नीदरलैंड में भी कई प्रजनन केंद्रों में ऊदबिलाव कोरोना संक्रमित मिले। स्पेन और नीदरलैंड में सरकारी आदेश के बाद करीब 10 लाख ऊदबिलाव को मार दिया गया।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

कोरोना ट्रांसमिशन पर जांच कर रहे साइंटिस्ट
रिपोर्ट के मुताबिक साइंटिस्ट इस बात का पता लगा रहे हैं कि प्रजनन केंद्रों में रहने वाले ऊदबिलाव किस तरह वायरस की चपेट में आए और कर्मचारी कैसे संक्रमित हुए। साइंटिस्ट इस बात पर भी रिसर्च कर रहे हैं कि कहीं कर्मचारियों से ऊदबिलाव संक्रमित तो नहीं हुए हैं। या ऊदबिलाव से कर्मचा​रियों में वायरस तो नहीं पहुंचा।

 

 

 

 

ब्रिटेन में बिल्ली और हांगकांग में कुत्ता हो चुके हैं संक्रमित
दुनियाभर की कई यूनिवर्सिटी और साइंटिस्ट पालतू जानवरों से मनुष्यों में वायरस फैलने पर रिसर्च कर चुके हैं, लेकिन ऐसे सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, मनुष्य से जानवर जरूर संक्रमित हो चुके हैं। पिछल दिनों ब्रिटेन में एक पालतू बिल्ली अपने मालिक से संक्रमित हो गई थी। जबकि हांगकांग में एक कुत्ता अपनी मालिकिन से वायरस की चपेट में आ गया था।…NEXT

 

 

 

 

Read more:

कैदियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली खतरनाक बिल्ली जेल से फरार

दुनिया के सबसे बहादुर चिंपैंजी ने ‘ग्रेजुएशन’ पूरा किया, अनोखी खूबी वाला इकलौता एनीमल

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

इन क्यूट हरे सांपों को पकड़ना सबसे मुश्किल, बिना तकलीफ दिए डसने में माहिर

पाकिस्तान में कैद हाथी ने कोर्ट से जीत ली आजादी की लड़ाई, अब कंबोडिया के जंगलों में स्वतंत्र जिएगा

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh