Menu
blogid : 26149 postid : 489

‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ होगी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, इन 5 मशहूर मूर्तियों से निकल गई आगे

‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ बनकर लगभग तैयार हो गई है। भारत में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 182 मीटर ऊंची है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस मूर्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को लोकार्पण करनेवाले हैं। ऐसे में इस खास मूर्ति को लेकर ज्यादातर लोगों में दिलचस्पी देखी जा रही है, आइए, जानते हैं ऊंचाई के मामले में किन मूर्तियों को पछाड़ने वाली है ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal10 Sep, 2018

 

 

 

क्राइस्ट द रिडीमर

 


जीसस क्राइस्ट की यह प्रतिमा ब्राजील के रियो में है। इसकी लंबाई 39।6 मीटर बताई गई है।

 

मदर्सलैंड कॉल्स

 

द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनी यह प्रतिमा रूस में स्थित है। 1967 में इसे सबसे ऊंची प्रतिमा घोषित किया गया था। इसकी ऊंचाई 85 मीटर है।

 

स्टैचू ऑफ लिबर्टी

 

अमेरिका के न्यू यॉर्क में स्थित स्टैचू ऑफ लिबर्टी दुनिया भर में मशहूर है। 46 मीटर के पिलर पर खड़ी इस मूर्ति की ऊंचाई 93 मीटर (305 फीट) है। इसका निर्माण 1886 में हुआ था।

 

उशिकु दायबुत्सुक

 

जापान के उशिकु में गौतम बुद्ध की मूर्ति उशिकु दायबुत्सुा दुनिया की चौथी सबसे ऊंची मूर्ति है। 1995 में बनी इस मूर्ति की ऊंचाई 110 मीटर (360 फीट) है।

 

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा

चीन में हेनान के लुशान काउंटी में भगवान बुद्ध की मूर्ति स्प्रिंग टेंपल बुद्धा दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति होगी। 2002 में बनी इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर (502 फीट) है।

 

तीन हजार करोड़ की लागत से हो रही है तैयार
सरदार पटेल की यह प्रतिमा 182 मूर्ति ऊंची होगी। पटेल ने आजादी के बाद भारतीय राजाओं को अपनी रियासत देश में मिलाने के लिए राजी करने अहम भूमिका निभाई थी। 31 अक्टूबर को पटेल के जन्मदिवस पर इसका लोकार्पण होगा। 2014 से इसका निर्माण कार्य चल रहा है, इसपर कुल 3 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh