Menu
blogid : 26149 postid : 1950

पत्‍नी मायके गई तो शराबी बन गया पति, परेशान माता-पिता ने बेटे को खंभे में बांधकर लगा दी आग

पत्‍नी के मायके चले जाने से नाराज पति गम भुलाने के लिए शराब पीने लगा। वह रोज रोज शराब पीकर घर आता और पड़ोसियों से झगड़ा करता। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता और माता पिता को भी पीटता। रोज रोज की लड़ाई और बेटे की पार होती हद से परेशान माता पिता ने मंगलवार रात खौफनाक कदम उठा लिया। सुबह जानकारी होने पर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Nov, 2019

 

 

 

 

पत्‍नी से विवाद बनी मौत की वजह
तेलंगाना राज्‍य में वारंगल जिले के मुस्‍थायालापल्‍ली गांव निवासी के प्रभाकर और उनकी पत्‍नी विमला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार के प्रभाकर और विमला का बेटा के महेश चंद्र वारंगल एग्रीकल्‍चर मार्केट में क्‍लर्क के पद पर कार्यरत था। करीब दो महीने पहले उसका अपनी से पत्‍नी विवाद हो गया तो पत्‍नी उसे छोड़कर मायके चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार मान मनौव्‍वल के बाद भी जब पत्‍नी मायके से नहीं लौटी तो महेश चंद्र शराब पीने लगा।

 

 

Image result for alcohol addiction

 

 

गम में पीने लगा शराब
स्‍थानीय लोगों के अनुसार महेश अपनी पत्‍नी से बहुत प्रेम करता था। ऐसे में पत्‍नी के वापस नहीं लौटने के गम में रोजाना शराब पीने लगा और धीरे धीरे उसे शराब की लत लग गई। पिछले कई दिनों से वह पड़ोसियों और दोस्‍तों से झगड़ा करने लगा था। उधारी मांगने पर मारपीट पर आमादा हो जाता था। लोग उधार मांगने के लिए उसके माता पिता के प्रभाकर और विमला के पास तकादा करने पहुंचते।

 

 

Related image

 

 

 

शराब के नशे में माता पिता को पीटता था
जब के प्रभाकर और विमला ने बेटे महेश को समझाने की कोशिश की तो उसने माता पिता को बुरी तरह पीट दिया। कई दिनों से वह लगातार माता पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर वह उन्‍हें पीटता था। पिता के प्रभाकर और माता विमला को महेश ने मंगलवार शाम को भी खूब पीटा। उस वक्‍त वह नशे में चूर था। रात हो जाने पर महेश की हरकतों से परेशान हो चुके के पिता के प्रभाकर और माता विमला ने उसे खंभे से बांध दिया।

 

 

Image result for burning people jagran.com

 

 

 

खंभे में बांधा और जलाकर मार डाला
बेटे महेश को खंभे से बांधने के बाद प्रभाकर और विमला ने महेश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। नशे में धुत रहे महेश की कुछ ही देर में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महेश के माता पिता को हत्‍या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। मृतक महेश एक पुत्र और एक पुत्री का पिता भी था।…Next

 

 

Read more:

इस गांव के लोग परिजनों के मरने के बाद छोड़ देते हैं अपना आशियाना

पर्यटकों को आकर्षित करता है लंबे बालों वाली महिलाओं का ये गांव

क्यों हैं चीन के इस गांव के लोग दहशत में, क्या सच में इनका अंत समीप आ गया है

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh