Menu
blogid : 26149 postid : 2996

इन 19 प्रजाति के चमगादड़ों से कोरोना फैलने की आशंका, गुफाओं में जाल बिछाकर पकड़े जा रहे

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Aug, 2020

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

 

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया महामारी की चपेट में है। चमगादड़ से वायरस फैलने के दावों की जांच के लिए थाइलैंड में इनको पकड़ा जा रहा है। यहां की प्राचीन गुफाओं में कई प्रजातियों के अलग अलग तरह के चमगादड़ पाए जाते हैं। वायरस पता लगाने के लिए इन गुफाओं में जाल बिछाकर चमगाड़ों को पकड़ा गया है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

 

कोरोना वायरस के ओरिजिन का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक
चीन के वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के सही ओरिजिन का अब तक पता नहीं चल सका है। चीन के युन्नान में मिले चमगादड़ों में कोरोना वायरस के नजदीकी संबंधों का पता चला था। वायरस के ओरिजिन की पुष्टि के लिए थाइलैंड की प्राचीन गुफाओं में रहने वाले चमगादड़ों पर रिसर्च शुरू की गई है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

 

थाइलैंड की प्राचीन गुफाओं में बिछाया गया जाल
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार थाइलैंड कंचनाबूरी इलाके की सदियों पुरानी इन गुफाओं में चमगादड़ों की करीब 19 प्रजातियां रहती हैं। थाइलैंड के रेडक्रॉस संक्रामक रोग विभाग के डिप्टी चीफ सुपापर्न वचाराप्लूसादी के नेतृत्व में कई वैज्ञानिकों की टीम चमदागड़ों को पकड़ने के लिए गुफाओं में जाल बिछा रही है। अब तक करीब 200 चमगादड़ों को पकड़ा गया है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

चमगादड़ों में वायरस मिलने की संभावना
सुपापर्न वचाराप्लूसादी चमगादड़ों के स्पे​शलिस्ट हैं और वह इनकी जीवनशैली पर पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां के चमगादड़ों में उस वायरस की मिलने की संभावना अधिक है जिससे कोरोना महामारी दुनिया भर में फैली है। उन्होंने इन चमगादड़ों के जरिए एक से दूसरे देश में वायरस ट्रांसफर होने की संभावना भी जताई है।

 

 

 

 

जांच के लिए जुटाए गए ब्लड, सलाइवा के सैंपल्स
गुफाओं में रहने वाले इन चमगादड़ों को पकड़ने के लिए खास तरह के जाल का इस्तेमाल किया जा रहा है। पकड़े गए चमगादड़ों के ब्लड, सलाइवा, और स्टूल सैंपल्स लिए जा रहे हैं। ताकि जांच कर कोरोना वायरस से इनके संबंध का सही पता लगाया जा सके। हालांकि, अब तक की जांच में कोई नतीजे सामने नहीं आ सके है।…NEXT

 

 

 

Read more:

वैज्ञानिकों ने खोज लिया विश्व का सबसे पुराना बिस्तर, कीड़ों से बचने के तरीके पर दुनिया हैरान

एक ऐसी लड़की की सक्सेस स्टोरी जो आपको निराशा के गहरे कुएं से पलभर में बाहर ले आएगी

5 हजार साल पुराने दो बर्फ के पहाड़ गायब होने से खलबली, तलाश में जुटी वैज्ञानिकों की टीम

दुनिया के सबसे बहादुर चिंपैंजी ने ‘ग्रेजुएशन’ पूरा किया, अनोखी खूबी वाला इकलौता एनीमल

आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी पशु त्रासदी, एक साल के अंदर 300 करोड़ जानवरों की जिंदगी तबाह

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh