आपने सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ देखी है? उस फिल्म में हीरोइन को अपने बॉडीगार्ड से प्यार हो जाता है। खैर, इस फिल्म की कहानी की तरह ही थाइलैंड के राजा ने अपनी बॉडीगार्ड से शादी रचा ली है। इस अनोखी शादी के बारे में दुनिया भर में बातें हो रही है। थाईलैंड के 66 साल के राजा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने राजतिलक से ठीक पहले अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचाई। वाजिरालोंगकोर्न को बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया गया।
राजा वाजिरालोंगकोर्न की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं, जिससे उनके 7 बच्चे हैं। उनका तीनों पत्नियों से तलाक हो चुका है।थाईलैंड की नई रानी सुथिदा तिदजई राजा वाजिरालोंगकोर्न की सिक्यॉरिटी यूनिट की कमांडर थीं। शाही शादी को थाइलैंड के चैनलों पर लाइव दिखाया गया।
स्थानीय मीडिया में वाजिरालोंगकोर्न और सुथिदा के बीच अफेयर की पहले भी कई बार खबरें आई थीं लेकिन राजपरिवार ने हमेशा इन खबरों को खारिज किया। इसीलिए अचानक दोनों की शादी का ऐलान थाईवासियों के लिए चौंकाने वाला था। सुथिदा राजा के सिक्यॉरिटी यूनिट में शामिल होने से पहले थाई एयरवेज इंटरनैशनल में फ्लाइट अटेंडैंट भी रह चुकी हैं। राजा और उनकी पहली मुलाकात फ्लाइट में ही हुई थी।
अफवाहों पर लगा विराम
राजा वाजिरालोंगकोर्न की शादी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि किसी शाही परिवार के सदस्य को किसी आम इंसान से शादी करने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में राजा वाजिरालोंगकोर्न की शादी इसलिए भी चर्चा का विषय है कि एक राजा ने सभी बातों को दरकिनार करते हुए अपनी कर्मचारी से शादी है।…Next
Read More :
सबको हंसाते-हंसाते वोट लूट ले गए कॉमेडियन वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की, जीता यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव
हनुमान जयंती : रामभक्त हनुमान को क्यों कहते हैं अजर-अमर, जानें किसने दिया था उन्हें यह वरदान
Read Comments