Menu
blogid : 26149 postid : 1753

इतिहास का सबसे छोटा युद्ध सिर्फ 38 मिनट में हो गया था खत्म, जानें ऐसी ही 6 दिलचस्प बातें

हमारे आस-पास ऐसी कई चीजें होती हैं, जो बहुत छोटी या सामान्य सी दिखती है पर इनके भी कुछ कारण होते हैं। छोटी-छोटी बातें भी जीवन के किसी मोड़ पर कब बड़ी काम की बन जाती है, इसका पता  नहीं चलता। जैसे-कितना भी कोशिश करें, पर आप ऊँट के दूध से दही नहीं जमा सकते, आप कभी भी आँखे खोलकर छींक नहीं सकते या हाथी कभी कूदता नहीं और बांस का पेड़ एक दिन में 3 फीट तक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं, ऐसी ही  रोचक और आश्चर्यजनक बातें-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Aug, 2019

 

 

चॉकलेट को न–  यदि आप अपने कुत्तें को प्यार से चॉकलेट खाने को देते हैं और समझते हैं कि आप  अपने कुत्तें से बहुत प्यार करते हैं तो आप गलत कर रहे हैं क्योंकि कुत्तें को चॉकलेट जहर के समान लगती है।

 

 

 

दिमाग में भूसा- बचपन में अपने माता-पिता से हर किसी ने डांट जरूर खाई होगी। डांट खाते समय आपने यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि- इसे कुछ नहीं आता, दिमाग में भूसा भरा हुआ है, सच यह है कि आपके दिमाग में भूसा नहीं 80% पानी भरा है. जी हाँ, मानव दिमाग में 80% पानी ही होता है।

 

 आंखों  का साइज- क्या आपको पता है कि आंखों का साइज कभी नहीं बढ़ता। जन्म से लेकर मृत्यु तक आंखों का साइज एक ही रहता है।

 

मुर्गें की सूरत– आपको यह जानकार आपको हैरानी होगी कि इंसानों की तरह ही हर मुर्गें की सूरत एक दूसरे से अलग-अलग होती है, यानी अपने मुर्गें को आप उसके रंग या आकार के बदले उसकी सूरत को देखकर पहचान सकते हैं।

 

 

पैरों से स्वाद का मजा- यूं तो तितली में देखने, सूंघने, स्वाद चखने व उड़ने के अलावा जगह को पहचानने की अद्भुत क्षमता होती है पर क्या आप जानते हैं कि तितली खाने के लिए अपने पैरों का सहारा लेती है, यानि तितली अपने पैरों से स्वाद का मजा लेती है।

 

छोटा युद्ध: इतिहास में ऐसे कई युद्ध हुए हैं जिनको अपने लंबे युद्ध समय के लिए याद किया जाता है, पर क्या आपको पाता है कि इतिहास का सबसे छोटा युद्ध 1896 में हुआ था। यह युद्ध जंजीबार और इंग्लैंड के बीच हुआ, जिसमें जंजीबार ने 38 मिनट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

 

मजबूत मांसपेशी: क्या आपको मालूम है कि आपके शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी कौन-सी है? आपको यह जानकार हैरानी होगी कि जीभ की कई खूबियाँ है, जिनमें एक यह भी है कि यह शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी  है। Next…

Read More :

24 घंटे में इस गाने को मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज, गंगनाम स्टाइल का तोड़ा रिकॉर्ड

जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए

टेलीफोन का आविष्कार करके अपनी गर्लफ्रैंड को अमर कर गए ग्राहम बेल, आज ही के दिन 1881 में छुआ था एक और मुकाम

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh