Menu
blogid : 26149 postid : 252

विराट कोहली तो नहीं लेकिन ये खिलाड़ी करवा चुके हैं बालों और पैरों का बीमा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली अपने स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। अपने स्टाइल और फिटनेस के प्रति सजगता को लेकर वह हमेशा छाए रहते हैं। इसके अलावा विराट अपनी दाढ़ी को लेकर भी युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। फैंस उनकी स्टाइलिश दाढ़ी को भी काफी पसंद करते हैं। विराट कोहली भारत में जितना बड़ा नाम है, विराट कोहली की दाढ़ी भी उतनी ही लोकप्रिय है। हाल ही के दिनों में विराट कोहली की दाढ़ी सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई। विराट कोहली की दाढ़ी को लेकर ट्वीटर पर #viratbeardinsurance जबरदस्त ट्रेंड करने लगा। दरअसल, विराट के साथी और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने उनकी दाढ़ी को लेकर हाल ही में एक CCTV विडियो शेयर किया। अपने इस ट्वीट में लोकेश ने लिखा कि विराट ने अब अपनी दाढ़ी का बीमा करवा लिया है। हालांकि इस बात में सच्चाई नही है, दरअसल ये सब एक विज्ञापन का हिस्सा था। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अपने शरीर जैसे बाल,हाथ या पैरों का बीमा नहीं करवा सकते हैं, दुनिया में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस तरह का बीमा करवाके सबको हैरान कर दिया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Jun, 2018

 

 

 

1. मूंछों का बीमा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मर्व ह्यूज ने अपनी मूंछों का बीमा करवाया था। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ की बड़ी-बड़ी मूंछे थी और ये अपनी इन मूंछों की वजह से भी जाने जाते थे। मर्व ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1985 से 1994 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 53 टेस्ट में 212 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 33 वनडे मैचों में 38 विकेट भी चटकाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलते हुए मर्व ने अपनी मूंछों का बीमा लगभग 3 लाख 70 हज़ार डॉलर का करवाया था।

 

 

2. बालों की बीमा

ट्रॉय पोलामालू जो कि एक अमेरिकन फुटबॉलर थे वो पिट्सबर्ग स्टेलर्स की तरफ से 12 साल तक फुटबॉल खेले। पोलामालू ने अपने बालों का बीमा करवाया था। घुंघराले बालों की वजह से खास पहचान बनाने वाले ट्रॉय के बालों का बीमा 10 लाख डॉलर में किया गया था।

 

 

3. अंगूठे का बीमा

फॉर्मूला वन ड्राइवर और दो बार के विश्व चैंपियन खिलाड़ी फर्नांडो अलोंसो ने अपने दोनों अंगूठों का बीमा करवाया था, अलोंसो का ये बीमा 9 मिलियन पाउंड का हुआ था।

 

 

4. पैरों का बमा

फुटबॉल की तीन महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने अपने पैरों का बीमा करवाया है। हो भी क्यों ने आखिर उसी पैर से वो दुनिया के सबसे काबिल फुटबॉलर बने हैं और साल गोल करके अपने पैंस का दिल जीतते हैं। वसे इन दोनों से पहले पैरों का बीमा डेविड बेकहम ने करवाया था।

 

 

 

5. हाथों का बीमा

 

 

जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नियुअर ने अपने हाथों का बीमा करवाया हुआ है। इससे पहले स्पेन के गोलकीपर इकर कैसिलास ने भी अपने हाथों का बीमा करवाया था। दोनों ही गोलकीपरों ने अपने हाथों का बीमा इसलिए करवाया है क्योंकि उन्होंने इन्ही हाथों न जानें कितने गोल रोके हैं।…Next

 

Read More:

100 लग्जरी कारें और 12 हजार की सिगरेट पीता है किम जोंग, चीयरलीडर से की है शादी

हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड की ये 6 फिल्में ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!

पाकिस्तान में बैन हैं भारतीय टीवी के ये 7 मशहूर सीरियल और शोज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh