Menu
blogid : 26149 postid : 217

डब्बू अकंल से प्रिया प्रकाश तक, सोशल मीडिया ने इन 6 लोगों को बनाया मशहूर

सोशल मीडिया में कितनी ताकत है तो सभी जानते हैं और ये भी सभी जानते हैं कि ये एक जैसी जगह हैं जहां लोग पलभर में मशहूर और बदनाम हो जाते हैं।आज के दौर में सोशल मीडिया आम इंसान को भी स्टार बनाने की काबिलियत रखता है, इसका ताजा उदाहरण हैं रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुके डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव देश-विदेश में अपने डांस वीडियो की वजह से छाए हुए हैं। इनके डांस की तारीफ न केवल आम लोगों ने बल्कि कई सुपरस्टार ने भी की है, खुद गोंविदा इनके डांस के दिवान हो गए हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी आम को सोशल मीडिया ने खास बना दिया है, इसके पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब सोशल मीडिया ने रातों रात किसी को स्टार बना दिया है। चो चलिए एक नजर सोशल मीडिया से मशहूर हुए लोगों पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh6 Jun, 2018

 

 

1. प्रिया प्रकाश वारियर

18 वर्षीय मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर याद ही होंगी, फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ इनकी फिल्म का एक वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर से लेकर व्हाट्सऐप में खूब शेयर किया जा रहा था। प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म Oru Adaar Love से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के एक में इशारों-इशारों में बात करने की वजह से प्रिया रातों-रात इंटरनेट पर मशहूर हो गईं थी।

 

 

2. ढिंचैक पूजा

‘सेल्फी मैंने ले ली…’ और ‘मेरा स्कूटर दिलों का शूटर’ लोगों को अच्छी तरहस याद होगा।पूजा के गानों में भल ही कोई खास म्यूजिक लिरिक्स न हो लेकि उनके इस अटपटे गाने को लोगों ने खुब सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ढिंचैक पूजा अपनी सुरीली नहीं बल्कि बेसुरी आवाज के लिए मशहूर हुई थीं, खास बात ये थी कि उन्हें मशूहर होने के बाद टीवी के सबसे बड़े रिएलीटी शो बिग बॉस के लिए बुलाया गया था।

 

 

3. अरशद खान

सोशल मीडिया की ताकत अपने पड़ोसी देस पाकिस्तान में भी देखने को मिली जब वहां एक पत्रकार ने एक चायवाले की तस्वीर को सोशल मीडिया ड़ाला। अक्टूबर 2016 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चाय बेचने वाले शख्स की खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। नीली आंखों वाले इस शख्स को मॉडलिंग तक के ऑफर मिलने लगे थे, अरशद खान नामक यह शख्स इस्लामाबाद के संडे बाजार (पेशावर चौक) पर चाय की दुकान पर काम करता था। लेकिन उनके लुक ने उन्हें रातों रात टार बना दिया, अरशद कई चैनलों में इंटरव्यू देते हुए देखे गए और आजकल वो पाकिस्ताम में मॉडलिंग करते हैं।

 

 

4. कमलेश

इन्होंने रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी, इस लड़के का वीडियो उस समय तब वायरल हुआ जब यह सोलेशन के जरिए नशा कर रहा था। इसका वीडियो तब बहुत वायरल भी हुआ था उस समय इसे अनगिनत लोगों ने ट्रोल किया था।

 

 

5. डॉ माइक

ये दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी बेहद हैं। इनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, डॉ माइक अपने व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के ये ऐसे डॉक्टर हैं जिनसे लड़कियां ट्रीटमेंट कराने के लिए बेसब्री से इंतजार किया करती हैं।

 

 

6. उमर बोरकान अल गला

 

 

दुबई बेस्ड मॉडल और एक्टर उमर उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब ज्यादा हैंडसम होने की वजह से उन्हें सउदी अरब से देश निकाला कर दिया गया था। इसके बाद उमर रातों-रात इंटरनेट पर छा गए थे, कई लोगो ने इन्हें अपने देश आने का न्यौता भी दे ड़ाला था।…Next

 

Read More:

100 लग्जरी कारें और 12 हजार की सिगरेट पीता है किम जोंग, चीयरलीडर से की है शादी

हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड की ये 6 फिल्में ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!

पाकिस्तान में बैन हैं भारतीय टीवी के ये 7 मशहूर सीरियल और शोज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh