Menu
blogid : 26149 postid : 2267

टोरंटो जू के पास चारा खरीदने के लिए नहीं बचे पैसे! मुसीबत में बेजुबान जानवरों की जान

Lockdown Effect: कोरोना महामारी के चलते लागू किए लॉकडाउन से आदमी ही नहीं जानवर भी मुसीबत में आ गए हैं। कनाडा के मशहूर चिड़ियाघर के पास फंड की किल्लत हो गई है। ऐसे में वहां रखे गए जानवरों की मुसीबत बढ़ गई है। चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को बचाने के लिए फंड दान करने की अपील की है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 May, 2020

 

 

 

 

कनाडा का सबसे बड़ा जू संकट में
कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो के 287 हेक्टेयर में फैला टोरंटो जू अपने जानवरों के लिए दुनियाभर में फेमस है। टोरंटो के ओंटारियो इलाके में आने वाला यह जू कनाडा का सबसे बड़ा जू है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग जानवरों को देखने पहुंचते हैं।

 

 

 

 

 

लॉकडाउन के चलते 8 मार्च से बंद है जू
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार विश्वविख्यात यह चिड़ियाघर लॉकडाउन के चलते 8 मार्च से बंद है। बंदी के कारण चिड़ियाघर प्रशासन की आमदनी बंद हो गई है और जो भी फंड था वह लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में जानवरों के लिए भोजन की समस्या खड़ी हो गई है।

 

 

 

जानवरों के भोजन में सेविंग फंड भी खत्म
टोरंटो जू की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बेथ गिलेस्पी के अनुसार कोराना महामारी के चलते चिड़ियाघर करीब 2 महीने से आम लोगों के लिए बंद है। ऐसे में यहां आने वाले विजिटर्स और पार्किंग के जरिए होने वाली आमदनी भी बंद हो गई है। पिछले 2 महीने से सेविंग फंड को खर्च किया जा रहा था। अब वह भी खत्म होने की कगार पर है।

 

 

 

 

मुश्किल में बेजुबान जानवरों की जान
बेथ गिलेस्पी कहती हैं कि यह बेहद मुश्किल वक्त है। लेकिन हम जानवरों को भूखा नहीं रहने देंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले फंडरेजिंग के जरिए लोगों से चिड़ियाघर की मदद करने की अपील की थी। इस अपील के बाद कुछ अमाउंट दान में चिड़ियाघर प्रशासन को मिला है। वह कहती हैं कि हमें अभी और फंड की जरूरत है।

 

 

 

जू में 400 प्रजातियों के 5 हजार जानवर
रिपोर्ट के अनुुुसार टोरंटो जू में रखे गए जानवरों के भोजन में सालाना करीब 10 लाख डॉलर खर्च होते हैं। जू में अलग अलग 400 से ज्यादा प्रजातियों के जीव हैं। इन छोटे बड़े जानवरों की संख्या 5000 से भी ज्यादा है। इन जानवरों के रखरखाव और भोजन के खर्च के लिए जू मैनेजमेंट ने आनलाइन फंडरेजिंग शुरू की है। लोगों से अपील की जा रही है कि जानवरों की सुरक्षा के लिए कमाई का कुछ हिस्सा दान करें।…NEXT

 

 

Read more:

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

खाली समय में घर पर बना डाला हेलीकॉप्टर, टू सीटर है लकड़ी से बना एयरक्राफ्ट

फेसबुक पर तैर रहीं 4 करोड़ फेक न्यूज! मार्क जुकरबर्ग ने चेतावनी लेबल लगाया

दौड़ते समय टूटा पैर फिर भी 8 घंटे रेंगकर पहुंचा रेसर, डॉक्‍टरों ने बचा ली जान

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh