Menu
blogid : 26149 postid : 1779

दूरदर्शन पर 28 साल पहले आने वाले ‘महाभारत’ के मुख्य किरदार अब हैं कहां, जानें

90 का दशक बेहतरीन टीवी सीरियल्स के लिए भी याद रखा जाता है। उस दौर में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ ऐसे टीवी सीरियल्स थे, जिन्हें लोग आज भी लोग यूट्यूब पर देखते हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत के बाद टीवी पर कई बार महाभारत की कहानियां बनाई गई लेकिन 90 के दशक के इस सीरियल की बात ही कुछ और थी। टीवी के इस कालजयी शो की बदौलत कई कलाकारों को पहचान मिली थी। आइए, जानते हैं आज 28 साल बाद कहां हैं वो कलाकार-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal7 Aug, 2019

 

 

 

नीतीश भारद्वाज (कृष्ण)

 

krishna_

 

नीतीश टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा जमशेदपुर से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वो अभी भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। नीतीश  2016 में रिलीज फिल्म ‘मोहनजोदड़ों’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें, तो नीतीश दूसरी शादी करके लंदन बस चुके हैं।

 

 

रूपा गांगुली (द्रौपदी)

 

Roopa-Ganguly-

 

रुपा गांगुली को द्रौपदी के किरदार के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वो बंगाली फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी नजर आती हैं। वहीं, राजनीति में सक्रिय रुपा गांगुली को 2016 में राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा में मनोनीत किया गया था। वो बीजेपी की ओर से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं।

 

 

फिरोज खान (अर्जुन)

 

Arjun

फिरोज ने ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार का निभाया था, उनके एक्टिंग का लोहा आज भी लोग मानते हैं। इस सीरियल से प्रभावित होकर उन्होंने अपना नाम अर्जुन रख लिया। फिरोज अभी भी फिल्मों में काम करते हैं। फिरोज 2016 में ‘I don’t watch tv’  नाम की बेव सीरीज में नजर आए थे।

 

मुकेश खन्ना (भीष्म पितामह)

 

bheeshma_

 

मुकेश को ‘शक्तिमान’ के नाम से आज भी जाना जाता है। वो फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने के अलावा अपना एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं।

 

 पुनीत इस्सर (दुर्योधन)

 

duryodhan_

 

‘महाभारत’ में बॉलीवुड के एक्टर रह चुके पुनीत ने दुर्योधन का दमदार किरदार निभा चुके हैं। पुनीत बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुके हैं। पुनीत हिन्दी सिनेमा के अलावा बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

 

 

गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर)

 

yudhishter

 

‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका में रहे गजेंद्र चौहान ने बहुत लोकप्रियता हासिल की थी। वो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे के नए चेयरमैन भी चुने जा चुके हैं। गंजेद्र मनोरंजन जगत से अभी भी जुड़े हुए हैं।

 

पंकज धीर (कर्ण)

 

karna_

 

पंकज धीर ने ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाई थी। उनके बेटे निकितन धीर भी एक्टिंग करते हैं। पंकज हाल ही में संकटमोचन हनुमान और बड़ों बहू टीवी सीरियल में नजर आए थे।

 

प्रवीण कुमार (भीम)

 

bheem

 

 

भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण पेशे से एथलीट है. उन्हें ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया है। 2013 में प्रवीण कुमार ने आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए। इसके बाद प्रवीण 2014 में बीजेपी ज्वाइन कर ली।

 

सुरेंद्र पाल

 

dronacharya

 

 

‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका में रहे सुरेंद्र पाल हिन्दी फिल्मों के अलावा वो कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम करते हैं. सुरेंद्र 2018 में ‘मां तुझे सलाम’ भोजपुरी फिल्म में नजर आए थे।…Next

 

Read More:

15 साल की उम्र में बनी थी सीता, अब ऐसी दिखती हैं दीपिका

मालगुडी डेज’ याद है…ये है स्वामी, अब दिखता है ऐसा

कमाई के मामले में पीछे नहीं टीवी एक्टर, जानें उनकी एक दिन की कमाई

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh