अगर कुछ अलग और खास देखेन की सोच रहे हैं और देश के बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो वियतनाम को अपने लिस्ट में जरूर रखिएगा। वैसे तो वियतनाम अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से रहा है। लेकिन अब वियतनाम में एक और ऐसी चीज़ है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ये है एक ऐसा ब्रिज जो अपनी अनोखी बनावट के लिए दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल ये ब्रिज सिर्फ दो बड़े-बड़े हाथों पर टिका हुआ है।
समुद्र तल से करीब 1,400 मीटर उपर है ब्रिज
समुद्र तल से करीब 1,400 मीटर ऊपर और 150 मीटर लंबा, पहाड़ और जंगलों को जोड़ने वाले इस ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मानव निर्मित ये ब्रिज अपनी खास शैली और विलक्षणता के चलते सभी के लिए एक नया केंद्र बन गया है।
ब्रिज दो हाथों पर टिका हुआ है
वियतनाम के इस मशहूर पुल का नाम गोल्डन ब्रिज है। स्थानीय लोगों के बीच ये काऊ वांग ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खूबी है कि ये पूरा ब्रिज दो हाथों पर टिका हुआ है। इसे देखना रोमांचकारी है। ये ब्रिज वियतनाम के वास्तुकला और शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है।
पुल का नज़ारा हैरान करने वाला है
वियतनाम का ये ब्रिज डा नांग्स बाना हिल्स के ऊपर निर्मित है। इसकी खूबी ये है कि इतनी ऊंचाई पर निर्मित होने के बावजूद ये केवल दो हाथों के सहारे टिका है। समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पुल का नज़ारा हैरान करने वाला है।
केबल कार ट्रैक भी है
फ्रेंच शासन के दौरान 20वीं शताब्दी में बा ना हिल्स खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हुआ करता था। इस क्षेत्र में फ्रेंच गांवों से मिलते-जुलते घर और बगीचे हैं। यहां 5.8 किमी लंबा केबल कार ट्रैक भी है। कभी यह दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा ट्रैक होता था। द गोल्डेन ब्रिज की शुरुआती डिजायन टीए लैंडस्केप आर्किटेक्चर ने तैयार की थी।…Next
Read More:
सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे परेश रावल
जर्मनी की फुटबॉल टीम में विवाद, इस खिलाड़ी ने देश की टीम को कहा अलविदा
तीन महीने से ज्यादा मैदान से दूर रहेंगे ऋिद्धिमान साहा! सर्जरी के लिए जाएंगे ब्रिटेन
Read Comments