Menu
blogid : 26149 postid : 2765

भारत ये दो लोग पहनते हैं गोल्ड से बना मास्क, जानिए कैसे बनाया गया लाखों की कीमत वाला मास्क

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan17 Jul, 2020

 

कोरोना महामारी के दौरान बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना अनिर्वाय किया गया है। ऐसे में दो लोगों ने पब्लिक का ध्यान खींचने के लिए सोने से बने फेस मास्क पहन रहे हैं। खास बात ये है कि गोल्ड के इस मास्क को मुंबई के कारीगरों को स्पेशल आर्डर देकर बनवाया गया है।

 

 

 

 

क​टक के गोल्डमैन का गोल्ड मास्क चर्चा में
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा राज्य के गोल्डमैन के नाम से मशहूर व्यवसायी इन दिनों चर्चा में हैं। कटक निवासी फर्नीचर शोरुम के मालिक आलोक मोहंती कोरोना से बचने के लिए गोल्ड से बना फेस मास्क पहनकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलोक से पहले पुणे के शंकर कुरहुडे भी सोने से बना मास्क पहनकर सुर्खियों में आए थे।

 

 

 

 

 

पुणे के व्यक्ति से को देखा तो बनवाया गोल्डेन मास्क
आलोक मोहंती ने एएनआई को बताया कि वह सोने के जेवरों के काफी शौकीन हैं और युवावस्था सोना पहनते आ रहे हैं। इसलिए इलाके के लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से पुकारते हैं। अपने सोने के फेस मास्क को लेकर आलोक ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले पुणे के शंकर को सोने का मास्क पहने न्यूज पर देखा था।

 

 

 

 

 

गोल्ड मास्क की कीमत 3.5 लाख रुपये
आलोक मोहंती ने बताया कि उनका फर्नीचर का शोरूम है। पुणे के शंकर को गोल्ड मास्क पहने देख उन्होंने इसे बनाने के लिए स्थानीय ज्वेलर्स से संकर्क किया और जानकारी जुटाई। उन्हें पता चलता कि स्पेशल आर्डर पर मुंबई में गोल्ड का फेस मास्क बनाया जाता है। इस पर उन्होंने 3.5 लाख रुपये की कीमत वाला गोल्ड फेस मास्क मंगा लिया।

 

 

 

 

N95 मास्क पर चढ़ाया गया सोना
दैनिक जागरण के कटक संवाददाता के मुताबिक आलोक के गोल्ड मास्क को बनाने के लिए उच्च क्वालिटी के N95 मास्क का इस्तेमाल किया गया है। इस मास्क पर सोने की परत चढ़ाई गई है। अंदर से यह नॉर्मल मास्क की तरह ही कपड़े की परतयुक्त है, लेकिन बाहर का हिस्सा सोने की परत से बना हुआ है।…NEXT

 

 

 

 

Read more:

 

अश्लील वीडियो देखते हैं तो हो जाएं सावधान, खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, रिसर्च में खुलासा

मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां

दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक

6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी

35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में

पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh