Menu
blogid : 26149 postid : 2609

कोरोना के खौफ से दो कैदियों ने सुसाइड की? आइसोलेशन वार्ड में क्वेरेंटाइन थे दोनों

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jun, 2020

कोरोना महामारी का खौफ लोगों पर इस कदर छाया हुुआ है कि वह भय में जी रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला जेल से सामने आया है। दरअसल, सजायाफ्ता दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों कैदी कोरोना के मद्देनजर आइसोलेशन वार्ड में क्वेरेंटाइन किए गए थे।

 

 

 

 

बढ़ता जा रहा कोरोना का खौफ
दुनियाभर के लिए मुसीबत का सबब बना कोरोना वायरस भारत में रोजाना भारी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हर दिन 10 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

 

 

 

दो कैदियों ने जेल में फांसी लगाई
ताजा मामले के अनुसार अंबाला जेल के दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों को करीब सप्ताह भर पहले ही जेल लाया गया था। दोनों पर चेन स्नैचिंग और छिनैती के आरोप थे। उनके मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।

 

 

 

 

चेन स्नैचिंग में अंडरट्रायल थे दोनों
अंबाला जेल के सुपरिटेंडेंट लखबीर सिंह ने बताया कि कैदियों की पहचान अंबाला जिले के बलाना गांव निवासी 35 वर्षीय रामदास और साहा गांव निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। दोनों को चोरी और छिनैती की मामले में 7—8 तारीख की रात को जेल में लाया गया था।

 

 

 

 

जेल परिसर के आइसोलेशन वार्ड में थे कैदी
जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में एहतियातन दोनों कैदियों को जेल परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। यहां दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जेल प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

 

 

 

कोरोना के मद्देनजर क्वेरेंटाइन किए गए
जेल प्रशासन के मुताबिक कोरोना महामारी के मद्देनजर किसी भी नए कैदी को 14 दिन के लिए जेल प्रशासन में बने आइसोलेशन वार्ड में क्वेरेंटाइन किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद ही उन्हें जेल के वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। दोनों कैदियों ने कोरोना के डर से फांसी लगाई या ​किसी और वजह से यह अभी साफ नहीं है। जांच के बाद ही कारण पता चल सकेगा।

 

 

 

कपड़े के फंदे से झूल गए कैदी
अंबाला के बलदेव नगर थाने के एसएचओ सुनील कुमार के मुताबिक आत्महत्या करने वाले दोनों कैदियों को 6 जून को सेक्टर 7 में स्नैचिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था। मृतकों में से एक उम्रकैद की सजा काट रहा था, जबकि एक अंडर ट्राएल कैदी था। दोनों कैदियों ने कपड़े के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।…NEXT

 

 

 

Read more:

6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी

35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh