Menu
blogid : 26149 postid : 2618

5 साल में पुलिस ने 6 हजार लोगों को मार डाला, सच सामने आया तो भड़का लोगों का गुस्सा

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jun, 2020

दुनियाभर में जनता पर पुलिस की बर्बरता के मामले समय समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में अमेरिका में पुलिस ने एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की गला दबाकर हत्या का मामला पूरी दुनिया में गरमाया हुआ है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि अमेरिकी पुलिस ने 5 साल में 6 हजार से ज्यादा लोगों का मार डाला है।

 

 

 

 

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से दुनियाभर में प्रदर्शन
अमेरिका के मेनियोपोलिस में पिछले दिनों अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिसकर्मिर्यों ने हत्या कर दी थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और पूरे अमेरिका में प्रदर्शन, नारेबाजी और आगजनी शुरू हो गई थी। वीडियो में दिख रहा था कि पुलिसकर्मी ने जॉर्ज की गर्दन को अपने घुटने से दबा रखा था। जिससे सांस नहीं मिल पाने से जॉर्ज की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

पुलिस ने 5 साल में 6557 लोगों को मार डाला
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकन पुलिस ने 2014 से 2019 के बीच 6557 लोगों को मार डाला है। इसमें से 25 प्रतिशत अश्वेत नागरिक हैं। 5 सालों में इतने लोगों की हत्या का डाटा सामने आने पर पूरी दुनिया से लोगों ने अमेरिकन पुलिस के ​खिलाफ तीखी आलोचना की है।

 

 

 

 

 

 

अश्वेत समुदाय में गुस्सा भड़का
रिपोर्ट में बताया गया है कि इतनी ज्यादा संख्या में अमेरिकन ब्लैक की मौत से अमेरिका समेत पूरी दुनिया में श्वेत और अश्वेत के बीच खाई खड़ी होने की आशंका बन गई है। अमेरिका की कुल आबादी का 13 फीसदी अश्वेत नागरिक हैं। जॉर्ज की हत्या से अश्वेत समुदाय के लोग भड़के हुए हैं।

 

 

 

 

इंग्लैंड और ब्राजील में प्रदर्शन
अमेरिका से उठी यह चिंगारी इंग्लैंड होते हुए ब्राजील समेत कई देशों में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड में पिछले दिनों 17वीं सदी में गुलामों की खरीद फरोख्त करने वाले व्यवसायी के ऐतिहासिक स्टैच्यू ढहाए गए थे। जबकि ब्राजील में बड़ी संख्या में लोगों ने जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया था।

 

 

 

 

अलजजीरा ने जारी की मारे गए अश्वेतों की सूची
अलजजीरा की रिपोर्ट में 2014 से अब तक मारे गए अश्वेत लोगों की पूरी सूची जारी की गई है। इस सूची में जॉर्ज फ्लॉयड से लेकर 26 वर्षीय ब्रियोना टेलर, 28 वर्षीय अटालियन जेफरसन समेत करीब 17 से ज्यादा अश्वेत लोगों के नाम दर्ज है। अलजजीरा ने इन लोगों की हत्या के कारण और हत्यारों को हुई सजा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है।…NEXT

 

 

 

Read more:

6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी

35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में

लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh