Menu
blogid : 26149 postid : 1167

आज पत्नी और बच्चों की कमाई पर जीने वाला माल्या कभी 260 लग्जरी कार, 50 आलीशान बंगलों का था मालिक, बॉलीवुड सितारों के साथ करता था पार्टी

राजा कब रंक बन जाए और रंक कब राजा, इस बात को सिर्फ वक्त ही जानता है। भगोड़े विजय माल्या को देखकर कुछ ऐसा ही लगता है। कई लग्जरी कारों, आलीशान घर और लैविश लाइफस्टाइल जीने वाला माल्या अब तंगी में है। यह बात खुद विजय माल्या ने यूके कोर्ट को बताई है। अपनी आर्थिक तंगी का रोना रोते हुए कोर्ट से माल्या ने गुहार लगाई है। अपने बैंक अकाउंट पर भारतीय बैंकों का कब्जा रोकने के लिए विजय माल्या अपनी बदहाल जिंदगी की दास्तां सुना रहा है। उसका कहना है कि वो अपने बच्चों, पत्नी पिंकी लालवानी और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर अपने खर्चे पूरा कर रहा है। आज अपनी तंगी का रोना रोने वाला माल्या कभी आलीशान लाइफस्टाइल जिया करता था। आइए, एक नजर डालते हैं उसके बीते हुए दिनों पर।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal4 Apr, 2019

 

 

260 कार-बाईक और 26 आलीशान बंगले
करीब 9000 करोड़ रुपए का लोन डिफॉल्ट करने वाले माल्या को कार लवर भी कहा जाता था। उसकी कुछ स्पोर्ट्स कारें इस वक्त 10 देशों में सुरक्षित बताई जाती हैं। उसके पास करीब 260 कारें, बाइक और रेस कार रहा करती थीं। इस कलेक्शन को एक प्राइवेट म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, एक म्यूजियम कैलिफोर्निया में है। माल्या का कार कलेक्शन साल 1913 की रॉल्स रॉयस कार की खरीद से शुरू हो गया था और यह कलेक्शन इतना बड़ा हो गया था कि 1992 में उन्होंने कार कलेक्शन की देखरेख के लिए मैनेजर भी नियुक्त कर दिया। माल्या के बेंगलुरु, गोवा, मुंबई और लंदन समेत दुनिया के 26 शहरों में फ्लैट्स और बंगले हुआ करते थे। हालांकि, अब इनकी नीलामी हो चुकी है। किंगफिशर विला विजय माल्या का सबसे फेवरेट स्पॉट था। ये तीन एकड़ में फैला गोवा के कांडोलम बीच के पास है।

 

 

दो शादी और एक लिव इन रिलेशनशिप
रंगीन मिजाजी और अय्याशी के लिए मशहूर माल्या ने दो शादी की थी। उसकी पहली पत्नी का नाम समीरा तैयबजी था जबकि दूसरी पत्नी रेखा थी। माल्या अपनी दूसरी शादी के बारे में चर्चा करने से हमेशा बचता रहा। इसकी वजह थी उसने अपने दोस्त की पत्नी से शादी की थी। अब माल्या किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

 

 

 

किंगफिशर एयरलाइंस को ले डुबी माल्या की अय्याशी
किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस के साथ पार्टी करने के अलावा माल्या हर साल किंगफिशर कैलेंडर भी लेकर आता था। इस कैलेंडर में मॉडल के फोटोशूट पर अरबों रुपए खर्च किया करता था। उसके ऐसे ही महंगे शौक की वजह से किंगफिशर डूब गई।

 

 

झूठ बोल रहा है माल्या
जिन 13 बैकों का 11,000 करोड़ रुपया माल्या के पास फंसा है, उन्होंने पिछले वर्ष 11 सितंबर को माल्या के खिलाफ बैंकरप्ट्सी पिटिशन दायर की जिस पर इस वर्ष दिसंबर महीने में सुनवाई होनी है। बैंकों की इसी याचिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में माल्या ने कहा कि उसकी व्यक्तिगत संपत्ति सिमटकर 2,956 करोड़ रुपये की रह गई है। जबकि बैंक कर्ज न चुकाने के लिए इसे माल्या का बहाना मान रहे हैं।…Next

 

 

Read More :

बॉलीवुड की वो चुलबुली मां जिनके बोलने के अंदाज के कायल थे दर्शक, फिल्मों में एंट्री से पहले सिलती थी कपड़े

‘अभिनंदन कट’ का लड़कों में छाया फैशन क्रेज, कई सैलून एक्सपर्ट फ्री में कर रहे हैं कटिंग

कौन थे ‘वॉकिंग गॉड’ श्री शिवकुमार स्वामी जिनके निधन पर पीएम समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh