किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या इन दिनों तीसरी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। 62 वर्षीय विजय माल्या गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी कर सकते हैं, जिनके साथ वह पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। यह माल्या की तीसरी शादी होगी, दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी से तलाक नहीं लिया है। विजय माल्या इन दिनों भारत से भागकर लंदन में रह रहे हैं, उनपर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के आरोप है। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं विजय माल्या की होने वाली तीसरी पत्नी पर।
किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी पिंकी
पिंकी के बारे में बताया जाता है कि उन्हें माल्या ने साल 2011 में किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस की जॉब दी थी। यही नहीं दोनों करीब 3 साल से साथ में भी हैं और हाल ही में अपनी एनिवर्सरी मनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों पिछले तीन साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।
किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं
पिंकी किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं, कुछ समय बाद पिंकी एयरलाइंस की एयरहोस्टेस से लेकर किंगफिशर के एड में देखी गई। दोनों को कई इवेंट्स में साथ-साथ देखा जा चुका है। साल 2016 में जब विजय मामला बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागे थे तब पिंकी भी उसके साथ थी।
दो शादी कर चुके हैं माल्या
माल्या की पहली शादी 1986 में समीरा तैयबजी से हुई थी वह भी एयरहोस्टेस थी। हालांकि ये शादी कुछ ही दिनों में टूट गई। माल्या ने इसके बाद 1993 में रेखा माल्या से दूसरी शादी की, माल्या ने अब तक उन्हें तलाक नहीं दिया है। माल्या अब पिंकी के साथ तीसरी शादी करेंगे, पहली दो शादियों से माल्या के तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम सिद्धार्थ है और लीना-तान्या उनकी दो बेटियां हैं। उनके बेटे अकस्र अपने पिता के साथ नजर आते हैं।
38 साल की हैं पिंकी!
मीडिया में कई जगह खबरें हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन अब तक दोनों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिंकी अक्सर माल्या के परिवार के साथ अच्छा समय बिताती हैं। बता दें कि पिंकी वैसे तो माल्या से उम्र में काफी छोटी हैं। रिपार्ट के अनुसार, पिंकी 30 की हैं वहीं माल्या करीब 62 साल के हैं।
कई कंपनियों की मालकिन भी हैं पिंकी
रिपोर्ट के अनुसार, पिंकी केवल विजय माल्या की गर्लफ्रेंड नहीं हैं बल्कि वे कई कंपनियों की मालकिन भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विज्या माल्या की एक कंपनी जिसके वे चेयरमैन हैं उसमें पिंकी लालवानी शेयरहोल्डर हैं। यूके की कंपनी फोरसाइट एंड विज़न लिमिटेड में पिंकी लालवानी 1,041 शेयर्स की शेयरहोल्डर हैं। इन शेयर्स में उनके साथ एक भारतीय भी शामिल है।
विज्य माल्या के बंगले में रहती हैं पिंकी
रिपार्ट के अनुसार, पिंकी लालवानी टेविन के हर्टफॉर्डशिरे गांव के लैडीवॉक में स्थित विज्य माल्या के बंगले में रहती हैं। इस प्रॉपर्टी को पहले एफ1 चैम्पियनशिप लुयिस हैमिल्टन के पिता ने खरीदी हुई थी। पिंकी लालवानी जिस कंपनी की मालकिन हैं उसकी वेबसाइट से जानकारी मिली है कि यह कई तरह के स्टाइलिश ऑप्टिकल सामान बेचती है, जिनमें बुटीक आइवियर, ब्रिटिश आईवियर, बुटीक सनग्लासेस जैसी चीजें शामिल हैं।…Next
Read More:
100 लग्जरी कारें और 12 हजार की सिगरेट पीता है किम जोंग, चीयरलीडर से की है शादी
हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड की ये 6 फिल्में ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!
पाकिस्तान में बैन हैं भारतीय टीवी के ये 7 मशहूर सीरियल और शोज
Read Comments