Menu
blogid : 26149 postid : 1604

इन 5 देशों में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, इनमें से एक जगह पता पूछने पर भी पैसे मांगते हैं लोग

भ्रष्टाचार आज के समाज की सबसे जटिल समस्याओं में से एक है, स्कूल में एडमिशन हो या पासपोर्ट आदि जैसे सरकारी दस्तावेज, इनको पूरा करने के लिए आप जाने अनजाने भ्रष्टाचार के शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर हम सरकारी दफ्तरों में रिश्वत खोरी की बात करते हैं लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर क्षेत्रों में किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार फैला ही हुआ है। कुछ वक्त पहले फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे भ्रष्टाचारी देशों की सूची भी जारी की थी। आइए, एक नजर डालते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Jul, 2019

 

 

सोमलिया

भ्रष्टाचार की अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार सोमलिया विश्व का सबसे भ्रष्ट देश है।  जब  यूएस और यूएसएसआर ने सोमलिया को एक युद्धभूमि की तरह प्रयोग किया था, तो इस देश में भ्रष्टाचार और हिंसा ने जन्म लिया। यहां की अर्थव्यवस्था पर प्राइवेट सेक्टर का प्रभुत्व है और अस्थायी सरकार होने के कारण ठोस नियम और कानूनों का अभाव है जिससे भ्रष्टाचार यहां पूरी तरह अपने पैर पसार चुका है।

 

 

somalia

नॉर्थ कोरिया
यहां की आबादी विश्व भर के देशों में सबसे गरीब है क्योंकि यहां की किम जोंग सरकार प्राप्त हुए अनुदानों को देश के विकास पर खर्च करने की बजाय उससे सिर्फ अपनी जेबों को भरती है या थोड़ा बहुत धन मिलिट्री उपकरणों पर खर्च कर देती है। वास्तव मे यहां की सरकार की खराब रणनीति भ्रष्टाचार को जन्म देती है।

north-korea-

 

 

लीबिया

एक ऐसा देश जिस पर कर्नल गद्दाफी ने 40 साल से अधिक शासन किया लेकिन एक बगावत के बाद कर्नल को उसके उच्च पद से बर्खास्त कर दिया गया और देश की कमान विद्रोहियों के हाथ में आ गई जिनका पहला उद्देश्य खुद को धनाढ्य बनाना था।  यहां होने वाले तेल उत्पादन से उन्होंने पहले अपनी तिजोरियों को भरा और देश के विकास को नजर अंदाज किया।  जब से लेकर आज तक लीबिया भ्रष्टाचार की मार को झेल रहा है।

 

 

 

नाइजीरिया

यहां भ्रष्टाचार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकता हैं, कि आप यहां किसी से रास्ता या पता पूछेंगे तो आपको उसके बदले पैसे देने पड़ेंगे।

 

 

वेनजुएला

इस देश की सत्ता ह्यूगो चावेज के हाथों में काफी लम्बे समय तक रही।  चावेज व उसके जिगरी दोस्तों ने वेनजुएला की अर्थव्यवस्था के मुख्य विभागों पर नियंत्रण कर वहां की जनता के लिए ऐसे हालात पैदा कर दिए कि वो लोग आज साफ पानी और दो वक्त के खाने के लिए मोहताज हैं, यह इस में व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है।…Next

 

Read More :

कैफीन की खोज करने वाले वो वैज्ञानिक जो केमिकल हिस्ट्री में थे बड़ा नाम लेकिन जॉब जाने के बाद गरीबी में बीत गई जिंदगी

जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए

भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने एक साथ खरीदी 6 रोल्स रॉयस कार, चाबी देने खुद आए रोल्स रॉयस के सीईओ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh